• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

रेणुकूट. भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता के पुत्र रंजीत कुमार का हार्टअटैक से निधन

JK Gupta by JK Gupta
September 6, 2025
in सोनभद्र
0
0
SHARES
372
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

रेणुकूट/सोनभद्र (अमिताभ मिश्रा)……


__रेणु नदी घाट पर हुआ अंतिम संस्कार, बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद

भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष नन्दलाल के पुत्र रंजीत कुमार (23) का शनिवार को निधन हो गया। रंजीत लंबे समय से मस्कुलर डिस्ट्रॉफी जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। यह रोग उन्हें जन्म से ही था, जिसके चलते वे चल-फिर नहीं पाते थे और अधिकांश समय घर पर ही रहते थे। शनिवार की दोपहर अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों के सहयोग से उन्हें तत्काल हिंडालको चिकित्सालय ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि हार्ट अटैक आने से उनकी मौत हो गई है। यह दुखद समाचार मिलते ही परिवार और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

शनिवार की शाम को रंजीत कुमार का अंतिम संस्कार पिपरी स्थित रेणु नदी के घाट पर किया गया। अंतिम यात्रा में परिजनों, रिश्तेदारों, स्थानीय लोगों के साथ-साथ भाजपा कार्यकर्ताओं और गणमान्य नागरिकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। नम आंखों से सभी ने उन्हें विदाई दी। युवा आयु में ही गंभीर बीमारी से जूझते हुए भी रंजीत का जीवन संघर्ष और हिम्मत से भरा रहा। परिवार की सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में वे अपनी परिस्थिति के बावजूद सक्रिय बने रहते थे। उनके निधन से न केवल परिवार, बल्कि भाजपा संगठन को भी गहरा आघात पहुंचा है।

भाजपा नेताओं और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि रंजीत का जीवन युवाओं के लिए संघर्ष और साहस का प्रतीक है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया।

Previous Post

साधना सरगम का गाना किया रीक्रिएट, बच्चों के साथ माही विज भक्ति में लीन

Next Post

पीलीभीत में सरकारी विभागों का गजब कारनामा,116 करोड़ की परियोजना बनी फुटबॉल, जानें पूरा मामला

Next Post
पीलीभीत में सरकारी विभागों का गजब कारनामा,116 करोड़ की परियोजना बनी फुटबॉल, जानें पूरा मामला

पीलीभीत में सरकारी विभागों का गजब कारनामा,116 करोड़ की परियोजना बनी फुटबॉल, जानें पूरा मामला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सोनभद्र. भाजपा नेता और पूर्व सह नोडल प्रभारी ने निजी अस्पताल के संचालक पर तानी रिवॉल्वर, केस दर्ज
  • रेणुकूट. असनहर में 16 वर्षीय किशोरी ने पेड़ से लटककर दी जान, पुलिस जांच में जुटी
  • घोरावल. एसडीएम की अध्यक्षता में फाइलेरिया उन्मूलन प्रोग्राम का आयोजन
  • घोरावल. शिवद्वार प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में नौडीहा की टीम बनी विजेता
  • चोपन. पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पo देवेंद्र शास्त्री की आठवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.