Last Updated:
अंगूर और किशमिश दोनों ही सेहत के लिए अच्छे होते हैं, लेकिन किशमिश में पोषक तत्वों की मात्रा अधिक होती है. किशमिश में कैलोरीज, प्रोटीन, फाइबर और कैल्शियम ज्यादा होते हैं.
Health, यह तो हम सभी जानते हैं कि किशमिश, अंगूर को सुखाकर ही बनते हैं. इसलिए अंगूर में जो भी पोषक तत्व होते हैं, वो किशमिश में भी होते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं. अंगूर से किशमिश में पोषक तत्वों की मात्रा काफी बढ़ जाती है. अंगूर और किशमिश दोनों ही सेहत के लिए अच्छे होते हैं. लेकिन फिर भी कई लोग सोचते हैं कि आखिर अंगूर और किशमिश में से कौन ज़्यादा फायदेमंद होता है?
अंगूर या किशमिश: 100 ग्राम में पोषक तत्व
आपको बता दें, अंगूर में पानी की मात्रा ज्यादा होती है. इसके अलावा अंगूर में 69 ग्राम कैलोरीज, 0.72 ग्राम प्रोटीन, 0.16 ग्राम फैट, 18.10 ग्राम कार्बोहाइड्रेट, 0.90 ग्राम फाइबर, 15.48 ग्राम शुगर, 10 ग्राम कैल्शियम और 0.36 ग्राम आयरन होता है.
वहीं अगर हम किशमिश की बात करें, तो इसमें अंगूर के मुकाबले पानी कम होता है. लेकिन इसमें अन्य तत्वों की मात्रा बहुत ही ज्यादा होती है. इसमें 299 ग्राम कैलोरीज, 3.07 ग्राम प्रोटीन, 0.46 ग्राम फैट, 79.18 ग्राम कार्बोहाइड्रेट, 3.70 ग्राम फाइबर, 59.19 ग्राम शुगर और 50 ग्राम कैल्शियम होता है.
अंगूर के फायदे, अंगूर सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं. अंगूर एक स्वादिष्ट और पौष्टिक फल है. यह पोषक तत्वों से भरपूर होता है. आंखों को स्वस्थ रखने के लिए आप रोजाना अंगूर खा सकते हैं. अंगूर दिल के लिए भी बहुत अच्छे होते हैं. अंगूर खाने से आप दिल की बीमारियों के खतरे को भी कम कर सकते हैं. अंगूर वजन कम करने में भी मददगार हो सकते हैं क्योंकि इनमें पानी और फाइबर की मात्रा अधिक होती है.
किशमिश के फायदे, किशमिश भी पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं. किशमिश में वो सभी विटामिन और मिनरल होते हैं जो शरीर के लिए ज़रूरी होते हैं. किशमिश में फाइबर, विटामिन, प्रोटीन और हेल्दी फैट पाया जाता है. किशमिश पेट की समस्याओं जैसे कब्ज और गैस से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं. किशमिश में मौजूद पोषक तत्व आंतों के लिए भी अच्छे होते हैं. किशमिश में हेल्दी फैट होता है, इसलिए अगर आप वजन बढ़ाना चाहते हैं तो इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं. इसे दूध के साथ लेने से ज़्यादा फायदा होता है.
किशमिश या अंगूर: क्या है अधिक फायदेमंद?
किशमिश और अंगूर दोनों ही पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं. दोनों में प्रोटीन, कैलोरीज, फाइबर, कैल्शियम और कार्बोहाइड्रेट पाए जाते हैं. लेकिन अंगूर की तुलना में किशमिश को ज़्यादा फायदेमंद माना जाता है क्योंकि इनमें अंगूर की तुलना में पोषक तत्वों की मात्रा अधिक होती है.
New Delhi,Delhi
March 12, 2025, 14:22 IST