बभनी (चन्द्रसेन पांडेय)
– भंवर में आठ फिट ऊंची प्रतिमा का हुआ अनावरण
बभनी। विकास खण्ड बभनी के विभिन्न गांवों में सोमवार को शोभा यात्रा निकाली गई।शोभा यात्रा में राम दरबार की की झांकी रथ पर सज़ा कर विभिन्न गांवों में भ्रमण कराया गया।विकास खण्ड बभनी के बभनी, भंवर, बचरा, कारीडा़ड, महुअरिया, आसनडीह, चौना, नधिरा गांव से शोभा यात्रा निकाली गई।इस शोभा यात्रा में डीजे और रथ और भगवा झण्डा के साथ लोग थिरके और शोभा यात्रा में जय श्री राम के नारे लगाते रहे।इसके साथ ही आदिवासी क्षेत्र के विभिन्न डीहो पर पूजन अर्चन किया गया।पूजन स्थल पर दिन भर झांझ की धुन पर सुन्दर काण्ड राम धुन का आयोजन किया गया।
वनवासी कल्याण आश्रम सह संगठन मंत्री आनंद ने कारीडा़ड में नये चबुतरे पर डीह को स्थापित कराया गया।इसके बाद विभिन्न स्थलों पर बैगा द्वारा पारम्परिक पूजन अर्चन किया गया।शोभा यात्रा बभनी बाजार से बभनी होते महुअरिया चपकी गयी और वापस बभनी मोड़ स्थित मन्दिर होते असनहर स्थिति हरिशंकर मन्दिर पर शोभा यात्रा का समापन किया गया।चपकी, असनहर, भंवर गांव में भण्डारे का आयोजन किया गया।इस दौरान उपनिरीक्षक अभय कुमार मय फोर्स क्षेत्र में भ्रमण करते रहे।
आठ फिट ऊंची प्रतिमा का किया गया अनावरण
बभनी। विकास खण्ड के भंवर हनुमान मन्दिर की छत पर आठ फिट ऊंची भगवान राम की प्रतिमा का अनावरण श्री श्री 108 बाबा मनोरंजन दास महाराज के हाथ से किया गया।ग्रामीणों ने 51000 रूपए खर्च कर मूर्ति स्थापित किया है।इस दौरान सह संगठन मंत्री आनंद, कृष्ण गोपाल, प्रवक्ता अनुराग पाठक ने पूजन अर्चन किया।