डाला (गुड्डू तिवारी/राकेश अग्रहरि)
डाला। भारतीय जनता पार्टी काशी प्रांत के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल का प्रथम डाला आगमन पर डाला शहीद स्थल पर भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक दूबे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओ ने जोरदार स्वागत किया।इस दौरान डाला के शहीदो को माला-फूल चढ़ाकर श्रद्धांजली अर्पित किया।इसके बाद क्षेत्रीय अध्यक्ष ने भाजपा के सभी कार्यकर्ताओ से बारी-बारी मुलाकात कर उनका हालचाल पूछा।इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता, अशोक मिश्रा, संतोष बबलू, धीरेन्द्र प्रताप, रिषू जायसवाल, सभासद विशाल गुप्ता, बलवीर चन्द्रवंशी, संतोष कुशवाहा, संतोष त्रिपाठी, रमाशंकर, आरडी पासवान, गुड्डू पटेल आदि लोग मौजूद रहे।