डाला (गुड्डू तिवारी/राकेश अग्रहरि)
डाला। शारदीय नवरात्रि को भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता का अग्रसेन नगर बाड़ी में माँ वैष्णो शक्तिपीठ धाम मंदिर पहुंचने पर अग्रवाल धर्मार्थ समिति के अध्यक्ष मुकेश गर्ग के नेतृत्व में फूल माला पहना कर उनका जोरदार स्वागत किया गया।इस दौरान जगत जननी मां भगवती के दरबार में उन्होने पूजा-अर्चना कर देश की खुशहाली व समृद्धि के लिए प्रार्थना की।क्षेत्र के सुप्रसिद्ध मंदिरो में सुमार माँ वैष्णो शक्तिपीठ धाम मंदिर पहुंचते ही भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता का मंदिर संचालक समिति के कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से उनका भब्य स्वागत किया। तत्पश्चात माँ वैष्णो शक्तिपीठ धाम अग्रवाल धर्मार्थ समिति के अध्यक्ष मुकेश गर्ग के नेतृत्व में उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।उन्होंने मंदिर में विराजमान मां महाकाली, महालक्ष्मी और महा सरस्वती के पिंडी स्वरूप त्रिदेवियों के दरबार में माता टेक माँ का दर्शन कर प्रसाद चढ़ाया और सुख समृद्धि की कामना की।माँ वैष्णो गौशाला का विधिवत निरीक्षण कर उनसे संचालन से लेकर गायों के खानपान की जानकारी ली।गायो को बिस्कूट खिलाया-सहलाया।इस दौरान अध्यक्ष मुकेश गर्ग ने बताया कि इस गौशाला में शुद्धरूप से असहाय, निरीह व बिमारू गायो की सेवा की जाती है।यह गौशाला ब्यवसाय का नहीं बल्कि गौ माताओं के सेवाभाव का केन्द्र है।उनका यह प्रयास है कि क्षेत्र के दुर्घटना ग्रस्त व बिमारू गायो की अच्छी तरह से देखभाल कर उन्हें निरोग मुक्त बनाया जा सके।जिलाध्यक्ष ने मंदिर संचालन समिति की सराहना करते हुए कहा कि वास्तव में अग्रवाल धर्मार्थ समिति धर्मकर्म के कार्यो को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है।गौमाता की सेवा बहुत ही पुण्य का काम है।जो जीवन को धन्य बना देती है।हमारा भारत सदैव से ऋषिमुनियो का देश रहा है।जहाँ बेधर्मीयो का कही कोई जगह नहीं है।कर्म से लोग महान होते हैं।माँ वैष्णो शक्तिपीठ धाम जनपद में ही नहीं अपितु प्रदेश में अपने नाम के साथ ही अच्छें कार्यो के रूप में भी जाना जाने लगा है।इस दौरान डाला व्यापार मंडल अध्यक्ष मुकेश जैन, राजेन्द्र गर्ग, रामकुमार, जगदीश बंसल, अनील जिंदल, नवनीत कुमार, राहुल गोयल, कृष्ण कुमार गर्ग, पुरूषोत्तम मित्तल, सुनील आदि लोग मौजूद रहे।