रेणुकूट(अमिताभ मिश्र)
रेणुकूट। स्थानीय नगर में रविवार की देर शाम भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष नंदलाल के प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया, जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया गया।मुर्द्धवा मोड पर कार्यकर्ताओं ने उनके पहुंचने पर जमकर आतिशबाजी की और ढोल नगाड़े बजे। भाजपा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य चांद प्रकाश जैन ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जहां आज भी लोकतंत्र है बाकी सारी पार्टियां परिवारवाद पर चलती है परंतु इसमें एक छोटा सा कार्यकर्ता भी कब कहां पहुंच जाए कोई नहीं कह सकता। बरसों से पार्टी की सेवा कर रहे नंदलाल को जिलाध्यक्ष बनाकर पार्टी ने कार्यकर्ताओं के बीच अच्छा संदेश दिया है। नगर के एक होटल में भी कार्यक्रम आयोजित कर जिलाध्यक्ष का सम्मान किया गया, यहां पर बड़ी संख्या में रेणुकूट व पिपरी के कार्यकर्ताओं ने सम्मानित किया। जिलाध्यक्ष के आवास पर भी सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता देर रात तक मौजूद रहे और उन्हें बधाई देते रहे। इस दौरान राज वर्मा, प्रभाकर गिरी, अजीत गुप्ता, प्रदीप सिंह रानू, राकेश पांडेय, मोनू जायसवाल, दीपेश जायसवाल, सुनील गुप्ता, राम जायसवाल,आशीष सिंह समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।