चोपन (मनोज चौबे)
चोपन। शुक्रवार को जनपदीय माध्यमिक विद्यालय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन रेल कर्मचारी इंटर कॉलेज के तत्वाधान में रेलवे फुटबाल मैदान में आयोजित किया गया।इस प्रतियोगिता में राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज रावटसगंज, गुरुद्वारा इंटर कॉलेज चोपन, ओबरा इंटरमीडिएट कॉलेज, आदित्य बिरला इंटर कॉलेज रेणुकूट तथा आदित्य बिरला इंटर कॉलेज डाला की टीम ने प्रतिभा किया।मेजबान विद्यालय रेल कर्मचारी इंटर कॉलेज चोपन ने भी उक्त प्रतियोगिता में प्रतिभा किया।आज के मैच का शुभारंभ मेजबान विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ0 अरविंद कुमार सिंह के द्वारा किया गया।प्रतियोगिता में सर्वप्रथम अंडर 14 बालक में प्रथम स्थान पर आदित्य बिरला इंटर कॉलेज डाला व अंडर-19 बालिका में आदित्य बिरला इंटर कॉलेज रेणुकूट ने प्रथम स्थान प्राप्त किया वही द्वितीय स्थान पर रेल कर्मचारी इंटर कॉलेज चोपन रहा।अंडर-19 बालक वर्ग में प्रथम स्थान पर राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज ने बाजी मारी तो वही द्वितीय स्थान ओबरा इंटर कॉलेज को तथा तृतीय स्थान पर गुरुद्वारा इंटर कॉलेज रहा।इस दौरान क्रीडा अध्यक्ष संतोष तिवारी, ओबरा इंटरमीडिएट कॉलेज से अनिल कुमार, आदित्य बिरला इंटर कॉलेज रेणुकूट के क्रीडा अध्यक्ष मीरा जायसवाल गुरुद्वारा इंटर कॉलेज चोपन के कीड़ा अध्यक्ष अभिषेक श्रीवास्तव, संतोष यादव, संतोष दुबे, शुभम कौशिक इत्यादि लोग मौजूद रहे।