सोनभद्र (विकास द्विवेदी)
सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी ने वर्तमान जिलाध्यक्ष अजीत चौबे पर भरोसा न जताते हुए संगठन से लम्बे समय से जुड़े नंदलाल को जिलाध्यक्ष बनाया है।पार्टी हाईकमान से पत्र जारी होने के बाद भाजपाइयों में ख़ुशी की लहर दौड़ पड़ी।बता दें कि नंदलाल वर्तमान में प्रदेश सह संयोजक श्रम प्रकोष्ठ भाजपा है।मूल रूप से कूदरी लिलासी म्योरपुर के रहने वाले नंदलाल की प्रारम्भ शिक्षा बनवासी सेवा आश्रम गोबिंदपुर से हुई है।वे आरएसएस, अभाविप, सेवा कुंज सेवा समर्पण संस्थान व भाजपा में विभिन्न पदो पर रह चुके है।वर्तमान समय में लोक सभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए पार्टी ने अजीत चौबे पर भरोसा न जताते हुए नंदलाल पर भरोसा जताया है और उन्हें जिलाध्यक्ष बनाया।पड़ोसी जनपद मिर्जापुर में जिस तरह पार्टी ने बृजभूषण सिंह पर भरोसा जताते हुए पुनः उन्हें जनपद का जिलाध्यक्ष बनाया ऐसे में जनपद सोनभद्र में भाजपा ने नंदलाल को जिलाध्यक्ष बनाया है।
– मिष्ठान वितरित कर भाजपाइयों ने किया खुशी का इजहार
सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के द्वारा नंदलाल को भारतीय जनता पार्टी सोनभद्र का जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई।भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर के स्वर्ण जयंती चौक पर पटाखा फोड़ कर व मिष्ठान वितरित कर प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया एवं नवनियुक्त जिला अध्यक्ष नंदलाल को बधाई दी।भाजपा पूर्व जिला उपाध्यक्ष कमलेश चौबे ने कहा कि नंदलाल लंबे समय से संगठन के निष्ठावान कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रहे हैं।राजकीय महाविद्यालय दुद्धी से छात्र राजनीति की शुरुआत कर लंबे समय तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्णकालिक कार्यकर्ता के रूप में अपना समय समाज व संगठन को दिया।विद्यार्थी परिषद के जिला संगठन मंत्री से लेकर प्रदेश मंत्री तक नंदलाल विभिन्न जनपदों में कार्य कर चुके हैं।म्योरपुर विकासखंड के रहने वाले नंदलाल एक सामान्य परिवार में जन्म लेकर लगातार समाज एवं संगठन में कार्य कर रहे हैं।जिस के फलस्वरूप भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने उन पर विश्वास जताते हुए जनपद सोनभद्र के संगठन की जिम्मेदारी सौपी है।निश्चित ही नंदलाल के नेतृत्व में भाजपा सोनभद्र संगठन नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगी और आने वाले लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी अपना परचम लोकसभा राबर्ट्सगंज में लहराएगा।बधाई देने वालों में मुख्य रूप से धीरेंद्र पटेल, विनय श्रीवास्तव, बृजेश श्रीवास्तव, अजय मिश्रा, अशोक पांडेय, मनीष मिश्रा, संजू श्रीवास्तव, विमलेश पटेल, चंद्र प्रकाश दुबे, चंद्र प्रकाश, प्रिंस पटेल, विकास विश्वकर्मा, अनूप तिवारी आदि मौजूद रहे।