बभनी (चंद्रसेन पांडेय)
बभनी। थाना क्षेत्र के घघरी ग्राम पंचायत के सहगोडा गांव के समीप स्थित जंगल में 48 वर्षीय महिला का शव महुआ के पेंड से लटकता मिलने से सनसनी फैल गयी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवा दिया।थाना क्षेत्र के घघरी ग्राम पंचायत के सहगोडा गांव में शनिवार की सुबह 48 वर्षीय कुसुम देवी पत्नी बुन्देश्वर का शव साड़ी के फन्दे के सहारे पेड़ से लटकता मिला।मिली जानकारी के अनुसार महिला का पति शुक्रवार को रिस्तेदारो के यहां छठिहारी खाने गया था।शाम को वापस आया तो पति पत्नी में कहा सुनी हो गई।इसके बाद शाम को महिला गुस्से में चल दी।पति ने महिला को अपने दुसरे पाही पर खोजा लेकिन उसका पता नहीं चला।सुबह के छः बजे गांव से सटे जंगल में महुआ के पेड़ से महिला का शव लटकता मिला।बुन्देश्वर ने ग्राम प्रधान की मदद से सूचना पुलिस को दी।सूचना पर पहुंचे उपनिरीक्षक वीरबहादुर सिंह ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया।