• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

जमीन कब्जा और मारपीट में सपा नेता गिरफ्तार, अन्य चार की तलाश में लगी यूपी पुलिस, Uttar-pradesh Hindi News

Admin by Admin
September 3, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
जमीन कब्जा और मारपीट में सपा नेता गिरफ्तार, अन्य चार की तलाश में लगी यूपी पुलिस, Uttar-pradesh Hindi News


जमीन कब्जा और मारपीट में सपा नेता जफर अमीन डक्कू को गिरफ्तार किया गया है। अन्य चार की तलाश में यूपी पुलिस लगी है। खोखरटोला में टिनशेड-पाइप हटाने पहुंचे थे सपा नेता व समर्थक। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित की गई हैं।

यूपी के गोरखपुर में राजघाट क्षेत्र के खोखरटोला में जमीन पर कब्जे को लेकर मंगलवार को हुए विवाद में आरोपित सपा नेता जफर अमीन डक्कू को पुलिस ने गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया। वहीं, सपा के शहर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी समेत अन्य आरोपितों की तलाश में पुलिस की चार टीमें लगी हैं। दरअसल, मंगलवार को सपा नेता जफर अमीन डक्कू अपने समर्थकों और शहर सपा अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी के साथ खोखरटोला में पहुंचे और जमीन पर लगे टिनशेड व पाइप को हटाने लगे।

महिलाओं के विरोध करने पर दोनों पक्षों में कहासुनी और नोकझोंक हो गई। मामले में खोखरटोला निवासी शहाना खातून की तहरीर पर देर रात राजघाट पुलिस ने सपा नेता जफर अमीन डक्कू, शहर सपा अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी समेत अन्य के खिलाफ जमीन पर कब्जे का प्रयास, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज किया है।

शहाना खातून ने पुलिस को बताया कि वह खोखरटोला स्थित एक मकान पर करीब 70 वर्षों से काबिज हैं। उनका दावा है कि मकान डीह की आराजी संख्या 91 की जमीन पर बना है। तहरीर के मुताबिक, उक्त जमीन पूर्व जमींदार वल्लभदास की थी, जिन्होंने उनके पूर्वजों को रहने के लिए मकान बनाने के लिए दी थी। महिला का आरोप है कि वर्ष 2023 में जफर अमीन डक्कू ने मकान के आधे हिस्से पर कब्जा कर लिया था। मंगलवार को डक्कू, शब्बीर कुरैशी और उनके समर्थक दोबारा मौके पर पहुंचे और बचे हिस्से पर भी कब्जा करने का प्रयास करने लगे।

विरोध करते हुए जमीन को लेकर मामला न्यायालय में विचाराधीन होने की बात कही। आरोप है कि इसके बाद उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई तथा जान से मारने की धमकी दी गई। विवाद के बाद पुलिस ने मंगलवार देर रात डक्कू और शब्बीर कुरैशी के घर दबिश दी। पुलिस ने डक्कू को घर से हिरासत में लिया। बुधवार को सपा नेताओं ने राजघाट थाने पहुंचकर डक्कू को छुड़ाने का प्रयास किया। पुलिस उन्हें अलग-अलग थानों पर ले गई। बाद में शांति भंग की आशंका में कार्रवाई करते हुए जफर अमीन डक्कू को जेल भेज दिया गया। एसपी सिटी, निमिष पाटील ने कहा कि पुलिस ने घटना में शामिल मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य की तलाश में पुलिस की चार टीमें लगी हैं, जल्द ही उनकी भी गिरफ्तारी कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

थाने पहुंचे सपाई , राजनीतिक दबाव में कार्रवाई का आरोप

गिरफ्तारी की जानकारी पर सपा के जिलाध्यक्ष ब्रजेश गौतम, गवीश दुबे, चर्चिल अधिकारी, देवेंद्र भूषण निषाद समेत दर्जन भर नेता राजघाट थाने पहुंचे। सपा नेताओं का आरोप है कि वहां पर डक्कू को हिरासत में रखा गया था। इस बीच पुलिस डक्कू को गाड़ी में बैठाकर दूसरी जगह लेकर चली गई। पुलिस अधिकारियों ने पहले जमानत देने का आश्वासन दिया, बाद में शांति भंग की आशंका में उन्हें जेल भेज दिया।

सपा नेताओं ने कहा कि जफर अमीन डक्कू के खिलाफ यह कार्रवाई पूरी तरह से राजनीतिक इशारे पर की जा रही है। पुलिस की कार्रवाई के पीछे सत्ताधारी दल के बड़े नेताओं का हाथ है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि तीन दिन पहले जफर अमीन डक्कू जिले के पुलिस अधिकारियों से मिले थे। उनसे पुलिस बल की मांग की थी।

सपा सुप्रीमो को दी गई सूचना

जिलाध्यक्ष ने बताया कि घटना का वीडियो भी है, रात में पुलिस की छापेमारी का भी वीडियो है। पुलिस देख सकती है। इस पूरे मामले की सूचना पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव को दी गई है। इस मामले में राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश का इंतजार है।

महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी के घर की तलाशी

डक्कू की गिरफ्तारी के बाद पुलिस टीम सपा महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी के घर पहुंची। आरोप है कि शब्बीर के परिवार में महिलाएं मिलीं, कोई पुरुष नहीं था। पुलिस टीम ने शब्बीर के घर का कोना-कोना खंगाला। फ्रिज, कूलर और दीवान के ढक्कन खोलकर भी तलाशी ली।



Source link

Previous Post

सिंगरौली बैंक ऑफ महाराष्ट्र डकैती का आरोपी पटना से गिरफ्तार, 20 लाख कैश और 15 करोड़ का सोना लूटा था, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

Next Post

एक युग का अंत, महान फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास, Football Hindi News

Next Post
एक युग का अंत, महान फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास, Football Hindi News

एक युग का अंत, महान फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास, Football Hindi News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.