• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

अनपरा. लायंस क्लब रेणुसागर का 52वां स्थापना समारोह धूमधाम से मनाया

Jitendra by Jitendra
August 22, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@उमेश सिंह……


लायंस क्लब डिस्ट्रिक्ट 321ई रेनुसागर का 52वां स्थापना समारोह एनसीएल ककरी परियोजना स्थित कर्मचारी मनोरंजन गृह में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समारोह का शुभारंभ क्लब पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने लोगों का मन मोह लिया।

समारोह में दर्जनों नए सदस्यों को क्लब की सदस्यता दिलाकर शपथ ग्रहण कराई गई। नए सदस्यों को अंगवस्त्र, लायंस पिन और टाई भेंटकर सम्मानित किया गया। क्लब की ओर से जरूरतमंदों को अनाज और छातों का वितरण भी किया गया। वहीं, बेहतर कार्य करने वाले सदस्यों को सम्मानित किया गया।

वक्ताओं ने क्लब की 52 वर्षों की सेवा यात्रा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि लायंस क्लब शिक्षा, स्वास्थ्य और जरूरतमंदों की सहायता समेत विभिन्न सामाजिक कार्यों में लगातार योगदान दे रहा है। नए सदस्यों के जुड़ने से सेवा कार्यों को और मजबूती मिलेगी।

कार्यक्रम की चेयरपर्सन शशि यादव रहे।आभार लायन समीर आनंद ने व्यक्त किया। संचालन लायनेस सदस्य रीना जैन ने किया। समारोह में लायन उदय चांदनी, बीरेंद्र गोयल, ओपी शर्मा, विधान बोस, उमेश चंद्र साहू, डॉ. आरएन सिंह, आशीष कुमार वर्मा, संदीप यादव, अरुण सिंह समेत लायंस और लायनेस क्लब के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

Previous Post

सोनभद्र. चीनी के गोदाम पर प्रशासन का छापा, 450 बोरा स्टॉक बरामद

Next Post

विंडमगंज. कनहर परियोजना से प्रभावित किसानों की समस्याओं के समाधान को लगी जन चौपाल

Next Post

विंडमगंज. कनहर परियोजना से प्रभावित किसानों की समस्याओं के समाधान को लगी जन चौपाल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.