• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. चीनी के गोदाम पर प्रशासन का छापा, 450 बोरा स्टॉक बरामद

Jitendra by Jitendra
August 22, 2026
in सोनभद्र
0

@जे0 के0……


SONBHADRA। दुद्धी तहसील प्रशासन की टीम ने शनिवार को नगर के खाड़पाथर स्थित चीनी स्टॉकिस्ट आरके सेल्स के गोदाम पर छापेमारी की। अचानक हुई प्रशासनिक कार्रवाई से गोदाम परिसर में हड़कंप मच गया। जांच के दौरान गोदाम में बड़ी मात्रा में चीनी का स्टॉक मिला, लेकिन मौके पर स्टॉक से संबंधित आवश्यक अभिलेख अथवा दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए जा सके।

कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार भूपेंद्र कुमार, आपूर्ति निरीक्षक परवेज आलम और लेखपाल रंजय यादव की टीम ने गोदाम में रखे चीनी के स्टॉक का भौतिक सत्यापन किया। जांच में कुल 450 बोरा चीनी बरामद हुई।

अधिकारियों ने स्टॉक की खरीद, बिक्री और भंडारण से संबंधित अभिलेख मांगे, लेकिन मौके पर दस्तावेज उपलब्ध नहीं होने पर प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी।

प्रशासनिक टीम अब बरामद चीनी के स्टॉक का सत्यापन कर यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी मात्रा में चीनी किस उद्देश्य से रखी गई थी और इसका भंडारण निर्धारित नियमों के अनुरूप है या नहीं। इसके साथ ही चीनी की खरीद-बिक्री से जुड़े अभिलेखों की भी जांच की जाएगी।

अधिकारियों ने मौके से आवश्यक जानकारी जुटाने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। तहसील प्रशासन के अनुसार जांच पूरी होने के बाद ही मामले में नियमानुसार कार्रवाई की स्थिति स्पष्ट होगी। छापेमारी की खबर से क्षेत्र के अन्य व्यापारियों में भी हड़कंप की स्थिति बनी रही।

Previous Post

सोनभद्र. सावन के आखिरी सोमवार को शिवद्वार के लिए निकला कांवरियों का जत्था

Next Post

अनपरा. लायंस क्लब रेणुसागर का 52वां स्थापना समारोह धूमधाम से मनाया

Next Post

अनपरा. लायंस क्लब रेणुसागर का 52वां स्थापना समारोह धूमधाम से मनाया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.