• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. सावन के आखिरी सोमवार को शिवद्वार के लिए निकला कांवरियों का जत्था

JK Gupta by JK Gupta
August 22, 2026
in सोनभद्र
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…


..बोल बम के जयकारों से गूंजा रॉबर्ट्सगंज,जगह-जगह शिव भक्तों का हुआ स्वागत, जलपान और अन्य सुविधाओं की व्यवस्था


सावन माह के आखिरी सोमवार को बाबा भोलेनाथ को जल अर्पित करने के लिए बोल बम कांवरियों का जत्था शनिवार सुबह विजयगढ़ दुर्ग की ओर रवाना हुआ।

दोपहर बाद कांवरियों ने स्नान, ध्यान एवं पूजन के बाद रामसरोवर से पवित्र जल भरा और शिवद्वार स्थित उमा-महेश्वरी मंदिर में जलाभिषेक के लिए पैदल यात्रा शुरू की।

करीब 70 किलोमीटर की इस कांवर यात्रा को लेकर कांवरियों में खासा उत्साह नजर आया। डीजे की धुन पर भक्ति गीतों के बीच कांवरिये बोल बम के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े।

कांवरियों के जयघोष से रॉबर्ट्सगंज नगर का वातावरण भक्तिमय हो गया। रास्ते में श्रद्धालु भी कांवरियों का उत्साह बढ़ाते नजर आए।कांवरियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए शासन-प्रशासन के साथ समाजसेवियों की ओर से भी जगह-जगह व्यवस्थाएं की गई हैं।

चुर्क तिराहे से लेकर परासी तक विभिन्न स्थानों पर कांवरियों के लिए जलपान, पेयजल और अन्य आवश्यक सुविधाओं का इंतजाम किया गया। स्थानीय लोगों ने भी कांवरियों का स्वागत कर सेवा भाव का परिचय दिया।

कांवरियों का जत्था निर्धारित मार्ग से होते हुए शिवद्वार की ओर बढ़ रहा है। सावन के अंतिम सोमवार को कांवरिये बाबा भोलेनाथ और उमा-महेश्वरी का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना करेंगे।

Views: 40
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

सोनभद्र. अयोध्या प्रकरण के विरोध में लेखपालों ने किया धरना, समाधान दिवस का बहिष्कार

Next Post

सोनभद्र. चीनी के गोदाम पर प्रशासन का छापा, 450 बोरा स्टॉक बरामद

Next Post

सोनभद्र. चीनी के गोदाम पर प्रशासन का छापा, 450 बोरा स्टॉक बरामद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement