• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

विंडमगंज. कनहर परियोजना से प्रभावित किसानों की समस्याओं के समाधान को लगी जन चौपाल

Jitendra by Jitendra
August 23, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@आनंद गुप्ता…….


कनहर सिंचाई परियोजना के तहत नहर निर्माण में जा रही किसानों की जमीन की रजिस्ट्री, मुआवजा और अभिलेखों से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए शनिवार को पंचायत भवन महुली में जन चौपाल का आयोजन किया गया। कनहर परियोजना के मुख्य अभियंता नीरज कुमार की अध्यक्षता में आयोजित चौपाल में महुली, पतरिहा, फुलवार, जोरुखाड़, जाताजुआ समेत दर्जनभर गांवों के किसानों ने पहुंचकर अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं।

सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग की ओर से आयोजित चौपाल में किसानों की जमीन की रजिस्ट्री, कागजात में दर्ज विवरण, मुआवजा तथा नहर निर्माण से संबंधित मामलों की जानकारी ली गई। अधिकारियों ने किसानों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अभिलेखों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

महुली निवासी किसान रामचंद्र ने आरोप लगाया कि बिना मुआवजा दिए ही उनके खेत से नहर निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि पहले भूमि का उचित मुआवजा दिलाया जाए, इसके बाद ही निर्माण कार्य कराया जाए। वहीं किसान वीरेंद्र कुमार कनौजिया ने बताया कि जमीन उनके पिता के नाम पर है और उनके पिता वर्तमान में गोरखपुर में रहते हैं। उन्होंने अधिकारियों से मांग की कि रजिस्ट्री प्रक्रिया पूरी कराने के लिए उनके पिता को गोरखपुर से लाने-ले जाने के लिए साधन की व्यवस्था कराई जाए।

मुख्य अभियंता नीरज कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए, ताकि परियोजना कार्य में अनावश्यक विलंब न हो। अधिकारियों ने किसानों से आवश्यक अभिलेख उपलब्ध कराने की अपील की।

इस मौके अधीक्षण अभियंता कुंज बिहारी सिंह, सहायक अभियंता टीएन झा, अशोक कुमार पांडेय, गुरु प्रसाद, ग्राम प्रधान अरविंद जायसवाल दिनेश यादव भाजपा मंडल अध्यक्ष विरेन्द्र चौधरी सिकंदर, शकील, संजय सहित कई जूनियर इंजीनियर मौजूद रहे। किसानों ने नियमित रूप से जन चौपाल लगाने की मांग की।

Previous Post

अनपरा. लायंस क्लब रेणुसागर का 52वां स्थापना समारोह धूमधाम से मनाया

Next Post

ओबरा. बीते सोमवार को पानी में बह गए युवक का 30 किलोमीटर दूर मिला शव

Next Post

ओबरा. बीते सोमवार को पानी में बह गए युवक का 30 किलोमीटर दूर मिला शव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.