• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. सामुदायिक शौचालय के रास्ते में महीनों से गिरा पेड़, ग्रामीण परेशान

Jitendra by Jitendra
August 29, 2026
in सोनभद्र
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…


….कैथी द्वितीय में सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल, पेड़ हटाने की मांग


विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत कैथी द्वितीय में सामुदायिक शौचालय की बदहाल स्थिति के साथ ही उसके रास्ते में महीनों से पेड़ टूटकर गिरा पड़ा है। इससे शौचालय का उपयोग करने के लिए आने-जाने वाले ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों को गिरे पेड़ को फांदकर रास्ता पार करना पड़ता है, जिससे गिरकर चोटिल होने की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में सफाई कर्मचारी की तैनाती होने के बावजूद सफाई व्यवस्था और जनसुविधाओं को लेकर अपेक्षित ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम प्रधानों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद गांव की समस्याओं के समाधान को लेकर जिम्मेदारों की सक्रियता कम हो गई है।

ग्रामीण राहुल, सुरेंद्र, अनिल और कल्लू ने उच्चाधिकारियों से मांग की है कि सामुदायिक शौचालय के रास्ते में गिरे पेड़ को तत्काल हटवाकर आवागमन सुचारु कराया जाए, ताकि ग्रामीणों को परेशानी न हो।

इस संबंध में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ओमप्रकाश ने फोन पर बताया कि गिरे पेड़ को काटने के लिए श्रमिक से कहा गया है। टहनियां काटने के लिए इलेक्ट्रिकल आरी का इस्तेमाल होना है, लेकिन बारिश के कारण पेड़ की टहनियां गीली हैं। मौसम थोड़ा साफ और टहनियां सूखने के बाद पेड़ की टहनियों को काटकर अलग किया जाएगा और रास्ता दुरुस्त करा दिया जाएगा।

Previous Post

सोनभद्र. नौनिहालों से ईंट ढुलवाने का वीडियो वायरल, स्कूल की व्यवस्था पर उठे सवाल

Next Post

सोनभद्र. उड़ीसा से बलिया जा रहा 36.5 किलो गांजा बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार

Next Post

सोनभद्र. उड़ीसा से बलिया जा रहा 36.5 किलो गांजा बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.