• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. उड़ीसा से बलिया जा रहा 36.5 किलो गांजा बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार

Jitendra by Jitendra
August 29, 2026
in सोनभद्र
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…


ऑपरेशन शुद्धि के तहत रॉबर्ट्सगंज पुलिस और एसओजी टीम ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करी का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 36.500 किलो गांजा, तस्करी में प्रयुक्त स्कॉर्पियो, पांच मोबाइल फोन और 550 रुपये नकद बरामद किए।

बरामद गांजे की कीमत करीब 18 लाख और स्कॉर्पियो की कीमत करीब 12 लाख रुपये बताई गई है। कुल बरामदगी करीब 30 लाख रुपये की है।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत 28 अगस्त की रात रॉबर्ट्सगंज पुलिस, हिन्दुआरी और चुर्क चौकी की संयुक्त टीम चन्द्रयान तिराहा, भण्डार खुर्द हाईवे पर वाहनों की जांच कर रही थी।

इसी दौरान हिन्दुआरी की ओर से आई स्कॉर्पियो संख्या यूपी32एचक्यू1416 को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखकर चालक ने वाहन मोड़कर भागने की कोशिश की, लेकिन घेराबंदी कर रात करीब 10 बजे चारों को पकड़ लिया गया।

तलाशी में स्कॉर्पियो की पिछली सीट के नीचे और पिछले हिस्से से 37 बंडलों में 36.500 किलो गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे सम्भलपुर, उड़ीसा से गांजा लेकर बलिया पहुंचाते थे और इसके बदले प्रत्येक को करीब 15 हजार रुपये मिलते थे।

पुलिस के अनुसार तस्करी के दौरान व्हाट्सएप कॉल और लोकेशन के जरिए आपस में संपर्क किया जाता था।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विधिचन्द्र यादव निवासी मऊ, साजिद अली, रईस खान और आदित्य जायसवाल निवासी कुशीनगर के रूप में हुई है। मामले में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Previous Post

सोनभद्र. सामुदायिक शौचालय के रास्ते में महीनों से गिरा पेड़, ग्रामीण परेशान

Next Post

सोनभद्र. वाम कार्यकर्ताओं की व्यक्तिगत निगरानी के विरोध में वामदलों का प्रदर्शन

Next Post

सोनभद्र. वाम कार्यकर्ताओं की व्यक्तिगत निगरानी के विरोध में वामदलों का प्रदर्शन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.