• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. त्योहार की खुशी मातम में बदली, सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

Jitendra by Jitendra
August 29, 2026
in सोनभद्र
0

@जे0 के0…


— पत्नी गंभीर रूप से घायल, वाराणसी रेफर; 13 वर्षीय बच्चा भी घायल


SONBHADRA।  रक्षाबंधन के त्योहार पर पत्नी के साथ ससुराल आ रहे बाइक सवार परिवार को रास्ते में दर्दनाक सड़क हादसे का शिकार होना पड़ा।

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार 36 वर्षीय भगवान दास की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी 32 वर्षीय रेखा देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे में उनका 13 वर्षीय बच्चा भी घायल हुआ है, जिसकी हालत फिलहाल ठीक बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार भगवान दास अपनी पत्नी और बच्चे के साथ मुगलसराय से रॉबर्ट्सगंज स्थित ससुराल राखी बंधवाने के लिए बाइक से आ रहे थे।

इसी दौरान रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के सुकृत इलाके में अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने भगवान दास को मृत घोषित कर दिया।

वहीं गंभीर रूप से घायल रेखा देवी का प्राथमिक उपचार करने के बाद उनकी हालत को देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया गया। घायल बच्चे का उपचार चल रहा है और उसकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। त्योहार की खुशियां अचानक मातम में बदल गईं। पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाते हुए अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

Previous Post

म्योरपुर. रक्षाबंधन पर जाम का ‘कहर’! राखी की राह में घंटों अटकीं बहनें, सुबह निकलीं तो शाम को पहुंचीं घर

Next Post

सलखन. जल जमाव से बस्ती के घरो में पानी घुसा बस्ती के लोग हुए परेशान

Next Post

सलखन. जल जमाव से बस्ती के घरो में पानी घुसा बस्ती के लोग हुए परेशान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.