संवाददाता@बद्री प्रसाद….
— नव निर्माण डबल रेल लाईन सम्बंधित विभागीय अधिकारी बने मुक दर्शक

चोपन थाना क्षेत्र के अन्तर्गत सलखन मुख्य राज मार्ग स्थित गांधी स्मारक निधी से लेकर दीपचंद भारती के घर तक इन दिनो रिमझिम बारिश से पुरे बस्ती तक जल जमाव हो जाने से जहां सभी बस्ती के लोग परेशान हैं वहीं कही कही घरो में पानी के साथ शौचालयों में भी पानी भर जाने से सभी बस्ती के लोग परेशान हैं।

उक्त सम्बंध में भोला शर्मा, हरिदास शर्मा, शारदा देवी, वसीर अहमद मुन्ना सुभाष भारती इत्यादि बस्ती के लोगों ने बताया कि जब से रेलवे विभाग के व्दारा डबल लाईन बिछाने का कार्य के दौरान जमीन लेबल से लाईन लेबल के उचाई तक नयी मिट्टी डाल देने से बरसात का पानी का निकासी न होने से बरसात का पानी बस्ती के घरो में जाने सभी बस्ती के लोग परेशान हो गये हैं।

जब कि इस सम्बंध में प्रधान समेत रेलवे विभाग के अधिकारियों तक अवगत कराने के पश्चात भी कोई पहल न होने से बस्ती के में आक्रोश व्याप्त है।इस सम्बंध में बस्ती के लोग जिलाधिकारी से स्थलीय निरिक्षण कर तत्काल उचित कार्यवाही करने की मांग किया है।