• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

घोरावल. महिला से गाली-गलौज और मारपीट की धमकी, आरोपित पर रिपोर्ट दर्ज

Jitendra by Jitendra
August 28, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@विजय अग्रहरी….


घोरावल कोतवाली क्षेत्र के पड़वनिया गांव में महिला से विवाद करने, गाली-गलौज करने और मारपीट पर आमादा होने के मामले में पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

पड़वनिया निवासी शक्ति कुमारी पत्नी राजेंद्र ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि गांव का ही रहने वाला गुलाब उर्फ विधायक पुत्र मजनू पिछले कई दिनों से बेवजह उन्हें अपशब्द कहने और गाली-गलौज करने के साथ ही विरोध करने पर मारपीट तथा जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़िता के अनुसार, आरोपित के विरुद्ध पूर्व में भी उनके द्वारा एक मुकदमा दर्ज कराया गया था। उसी मुकदमे में सुलह करने के लिए आरोपित लगातार उन पर दबाव बना रहा था।

पीड़िता ने बताया कि बीते 26 अगस्त की रात करीब नौ बजे आरोपित लाठी-डंडा लेकर उनके घर के दरवाजे पर पहुंच गया और गाली-गलौज करने लगा। आरोप है कि वह मारपीट पर आमादा था और उन्हें मारने के लिए दौड़ा लिया।

इस संबंध में कोतवाली निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर आरोपित के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।

Previous Post

घोरावल. बाइक-मैजिक की टक्कर में युवक घायल, जिला चिकित्सालय रेफर

Next Post

घोरावल. कहासुनी के विवाद में घर के सामने पहुंचकर मारपीट, चार पर रिपोर्ट

Next Post

घोरावल. कहासुनी के विवाद में घर के सामने पहुंचकर मारपीट, चार पर रिपोर्ट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.