• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

घोरावल. कहासुनी के विवाद में घर के सामने पहुंचकर मारपीट, चार पर रिपोर्ट

Jitendra by Jitendra
August 28, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@विजय अग्रहरी…..


घोरावल कोतवाली क्षेत्र के केवटा गांव में आपसी कहासुनी के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपितों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

केवटा निवासी भरत प्रसाद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीते 24 अगस्त को गांव के ही कन्हैया पुत्र शिवशंकर, राहुल पुत्र कन्हैया, रामदुलारे तथा अजित पुत्र नंदलाल आपसी कहासुनी के विवाद को लेकर उनके घर के सामने पहुंच गए। आरोप है कि सभी लोग उन्हें अपशब्द कहने लगे। जब उन्होंने गाली-गलौज करने से मना किया तो आरोपितों ने उनके साथ लात-घूंसों से मारपीट की।

पीड़ित के अनुसार, मारपीट के बाद आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से चले गए। घटना के बाद भरत प्रसाद ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि भरत प्रसाद की ओर से गुरुवार को मिली तहरीर के आधार पर चारों आरोपितों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की विवेचना की जा रही है।

Previous Post

घोरावल. महिला से गाली-गलौज और मारपीट की धमकी, आरोपित पर रिपोर्ट दर्ज

Next Post

सोनभद्र. नौ वर्षीय बहन ने जताई 5 वर्षीय भाई को राखी बांधने की इच्छा, जिलाधिकारी ने कराया मिलन

Next Post

सोनभद्र. नौ वर्षीय बहन ने जताई 5 वर्षीय भाई को राखी बांधने की इच्छा, जिलाधिकारी ने कराया मिलन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.