संवाददाता@विजय अग्रहरी…

घोरावल कोतवाली क्षेत्र के घोरावल-रॉबर्ट्सगंज मार्ग पर केवली गांव के पास शुक्रवार दोपहर बाइक और मैजिक वाहन की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कनेटी गांव निवासी विजय कुमार (25) पुत्र चंद्रदेव भारती शुक्रवार दोपहर बाइक से घोरावल से अपने घर जा रहे थे। केवली गांव के पास सामने से आ रही मैजिक से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। दुर्घटना में विजय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोरावल लाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सिर में चोट (हेड इंजरी) को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।