• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. आरएसएस की शाखाओं पर उत्साह से मनाया गया रक्षाबंधन उत्सव

JK Gupta by JK Gupta
August 28, 2026
in सोनभद्र
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…


राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सोनभद्र नगर की विभिन्न शाखाओं पर शुक्रवार को रक्षाबंधन उत्सव उत्साह और आत्मीय वातावरण में मनाया गया। इस दौरान स्वयंसेवकों ने परस्पर रक्षासूत्र बांधकर सामाजिक समरसता, भाईचारे, आत्मीयता और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने का संकल्प लिया।

विभिन्न शाखाओं पर संघ के दायित्ववान कार्यकर्ताओं का प्रवास रहा और बौद्धिक सत्रों के माध्यम से पर्व के सामाजिक एवं राष्ट्रीय महत्व पर प्रकाश डाला गया।

केशव शाखा पर नगर कार्यवाह विश्वनाथ का प्रवास रहा। यहां स्वयंसेवक राधाकांत ने रक्षाबंधन की भारतीय परंपरा और उसके सामाजिक संदेश पर विचार रखे।

वीर सावरकर शाखा में जिला प्रचार प्रमुख नीरज ने कहा कि रक्षाबंधन समाज को जोड़ने, आपसी विश्वास बढ़ाने और राष्ट्र के प्रति दायित्वों का स्मरण कराने वाला पर्व है।

हनुमान शाखा पर नगर धर्म जागरण प्रमुख विनय का प्रवास रहा। सह नगर संचालक संतोष ने भारतीय संस्कृति में पर्व एवं उत्सवों की भूमिका बताई। विवेकानंद शाखा में सह नगर कार्यवाह अनिल ने समाज के प्रत्येक वर्ग के साथ आत्मीय संबंध स्थापित करने पर जोर दिया।

शिवाजी शाखा में नगर कुटुंब प्रबोधन प्रमुख अजय ने कहा कि मजबूत परिवार ही मजबूत समाज की आधारशिला है। प्रताप शाखा पर जिला संघचालक हर्ष का प्रवास रहा, जबकि विभाग अभिलेख प्रमुख नीरज ने बौद्धिक दिया।

वक्ताओं ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम का पर्व नहीं, बल्कि समाज के सुख-दुःख में सहभागी बनने और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की प्रेरणा देता है। उत्सव के दौरान स्वयंसेवकों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

Views: 70
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

केकराही. अचानक बेलन नदी में आई बढ़ से कई गांव एवं क्षेत्र हुए जलमग्न

Next Post

घोरावल. बाइक-मैजिक की टक्कर में युवक घायल, जिला चिकित्सालय रेफर

Next Post

घोरावल. बाइक-मैजिक की टक्कर में युवक घायल, जिला चिकित्सालय रेफर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement