संवाददाता@रामकेश यादव….

विकास खंड करमा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले बेलन नदी के तटवर्ती गांवों में अचानक बाढ़ जैसी स्थिति को देखते हुए हालत गंभीर होने लगी है ।पिछले दिनों हुई बारिश एवं कर्मनाशा कट नहर,एवं कूड़ा शीत अन्य नहरों, से बेलन नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा जिससे क्षेत्र का मार्ग जो घोरावल से राबर्ट्सगंज को जोड़ता है तथा राबर्ट्सगंज से मिर्जापुर को जोड़ता है ।

जिसकी लंबाई लगभग 9 किलोमीटर है अमसोकर पर बना पुल पूरी तरह से जलमग्न हो गया है एवं आसपास के गांव भी जलस्तर के बढ़ा से घीरे हुए हैं, जिसमें कसया कला, देवरा ,वसदेवा,एम सोकर कसया खुर्द, भगवंतपुर ,कमरिया, आदी गांव को घेर लिया है। जिससे वहां के रहवासी पानी को देखते हुए अपने बचने के उपाय को ढूंढने में लगे हैं ।

वर्तमान समय में पानी की स्थिति को देखा जाए तो ना तो बढ़ रहा है ना तो घट रहा है । विकास मेहता, सुमन मिश्रा , रोहित और मृत्युंजय ने बताया कि इस बाढ़को आ जाने से स्कूल के बच्चों को एवं राहगीरों को काफी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है ।अगर बारिश की स्थिति सामान्य नहीं हुई तो हालात और भी बिगड़ सकती है जिससे ग्रामीणों को रहने के लिए मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है।