संवाददाता@वीरेंद्र यादव…..

एनसीएल बीना परियोजना में कार्यरत एक कर्मचारी की बीते 22 अगस्त को हुई संदिग्ध मौत के मामले में उसके पिता ने हत्या की आशंका जताते हुए स्थानीय थाने में शिकायत देकर निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के अनुसार, राम यश मिश्रा पुत्र स्वर्गीय प्रसाद मिश्रा, निवासी ग्राम चेलवा बड़ोख्यान, थाना गढ़, जिला रीवा (मध्य प्रदेश) ने बताया कि उनका पुत्र रमाशंकर मिश्रा एनसीएल बीना में सीनियर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था तथा एनसीएल बीना स्थित आवास में रहता था।

वह अपनी पत्नी प्रियंका मिश्रा एवं दो बहनों के साथ रह रहा था। पिता के मुताबिक घटना की दोपहर में अपने पुत्र के मोबाइल पर फोन किया। बातचीत के दौरान पुत्र की पत्नी कथित तौर पर परेशान नजर आई उन्हें जानकारी मिली कि पुत्र की पत्नी प्रियंका मिश्रा के साथ एनसीएल बीना में रहने वाले विकास चौहान का संपर्क था। विकास चौहान के पिता कुंदन चौहान भी एनसीएल में नौकरी करते हैं, पुत्र की पत्नी तथा विकास चौहान के बीच कथित संबंधों को लेकर परिवार में विवाद चल रहा था।
पिता ने यह भी आरोप लगाया कि उनके पुत्र के साथ पूर्व में मारपीट एवं धमकी जैसी घटनाएं हुई थीं और उसे जान का खतरा था। बीते 23 अगस्त को पुत्र की पत्नी ने फोन कर पिता को सूचना दी कि उनके पुत्र की 22 अगस्त को ही मृत्यु हो गई है। जानकारी मिलने के बाद परिवार में हड़कंप मच गया। परिजन मौके पर पहुंच कर पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद उन्हें अपने पुत्र की मौत को लेकर गंभीर संदेह हुआ। पिता ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में आशंका जताई है कि उनके पुत्र की हत्या कर घटना को दुर्घटना का रूप देने का प्रयास किया गया है।

उन्होंने मामले की गहन एवं निष्पक्ष विवेचना कर आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है| मामले में मृतक की पत्नी प्रियंका मिश्रा, विकास चौहान एवं अन्य संबंधित लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच कर रही है| घटना को लेकर परियोजना के आवासीय परिसर के रहवासियों में तरह तरह की चर्चा व्याप्त है|