• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

रेणुकूट. नेपाल बाढ़ त्रासदी में दिवंगत आत्माओं को सेंट ए.बी.आर. स्कूल परिवार ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Jitendra by Jitendra
August 27, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@अमिताभ मिश्रा…..


नेपाल में आई भीषण बाढ़ एवं प्राकृतिक आपदा से हुई जनहानि ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। इस हृदयविदारक त्रासदी में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए सेंट ए.बी.आर. पब्लिक स्कूल, रेणुकूट में विद्यालय परिवार की ओर से भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। विद्यालय परिसर में मोमबत्तियां जलाकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की गई तथा शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की गई। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ प्रधानाचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य शामिल हुए।

सभी ने एकजुट होकर प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धापूर्वक याद किया। इस दौरान विद्यालय परिसर का वातावरण पूरी तरह शांत और भावुक रहा। उपस्थित लोगों ने कुछ क्षण मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति तथा प्रभावित परिवारों को इस कठिन समय में धैर्य एवं शक्ति प्रदान करने की कामना की। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने कहा कि प्राकृतिक आपदा की घड़ी में पीड़ितों के साथ खड़ा होना ही सच्ची मानवीय संवेदना है। नेपाल में हुई जनहानि अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है। विद्यालय परिवार इस संकट की घड़ी में पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट करता है।

उन्होंने कहा कि श्रद्धांजलि का यह आयोजन विद्यार्थियों में करुणा, सहानुभूति और मानवीय मूल्यों की भावना को मजबूत करने का भी माध्यम है। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने दिवंगत आत्माओं की शांति तथा बाढ़ एवं प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों के शीघ्र स्वस्थ एवं सामान्य जीवन में लौटने की कामना की।

Previous Post

रेणुकूट. भगवान शंकर की महिमा का वर्णन शारदा भी करें तो पूर्ण नहीं कर सकतीं

Next Post

सोनभद्र. एक क्लिक पर पता चलेगा कहां है फाइल, निस्तारण में आएगी तेजी और बढ़ेगी जवाबदेही

Next Post

सोनभद्र. एक क्लिक पर पता चलेगा कहां है फाइल, निस्तारण में आएगी तेजी और बढ़ेगी जवाबदेही

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.