• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. एक क्लिक पर पता चलेगा कहां है फाइल, निस्तारण में आएगी तेजी और बढ़ेगी जवाबदेही

Jitendra by Jitendra
August 27, 2026
in सोनभद्र
0

@जे0 के0……


— फाइलों को मिली डिजिटल रफ्तार, कलेक्ट्रेट में ई-ऑफिस प्रणाली पूर्ण रूप से लागू


कलेक्ट्रेट की कार्यप्रणाली अब डिजिटल, तेज और अधिक पारदर्शी हो गई है। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने कलेक्ट्रेट में ई-ऑफिस प्रणाली पूर्ण रूप से लागू कर दी है।

अब पत्रावलियों का संचालन डिजिटल माध्यम से होगा और एक क्लिक पर उनकी वर्तमान स्थिति की जानकारी प्राप्त की जा सकेगी।

जिलाधिकारी ने बताया कि विगत एक सप्ताह से वह स्वयं डिजिटल सिग्नेचर के माध्यम से ई-ऑफिस पर पत्रावलियों पर कार्यवाही कर रहे हैं और अब तक 200 से अधिक फाइलें ई-ऑफिस पर की जा चुकी हैं।

नई व्यवस्था से फाइलों की प्रभावी मॉनिटरिंग, समयबद्ध निस्तारण तथा महत्वपूर्ण दस्तावेजों को सुरक्षित रखने में सुविधा होगी।

जिलाधिकारी ने जनपद के सभी कार्यालयाध्यक्षों एवं विभागाध्यक्षों से पत्रावलियों एवं शासकीय पत्रों का प्रेषण ई-ऑफिस के माध्यम से ही सुनिश्चित करने की अपील की है।

अपर जिलाधिकारी वि०/रा० वागीश कुमार शुक्ला ने बताया कि कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटलों से ई-ऑफिस के माध्यम से पत्रावलियों एवं पत्रों का प्रेषण प्रारंभ हो चुका है।

इससे फाइलों की ट्रैकिंग आसान होगी, कार्यों में तेजी आएगी और प्रशासनिक व्यवस्था अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनेगी।

Previous Post

रेणुकूट. नेपाल बाढ़ त्रासदी में दिवंगत आत्माओं को सेंट ए.बी.आर. स्कूल परिवार ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Next Post

म्योरपुर. रक्षाबंधन पर बाजारों में रौनक, राखी-मिठाई की दुकानों पर भीड़

Next Post

म्योरपुर. रक्षाबंधन पर बाजारों में रौनक, राखी-मिठाई की दुकानों पर भीड़

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.