संवाददाता@रामबली मिश्रा….

पुलिस अधीक्षक द्वारा वांछित / वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी दुद्धी के निर्देशन में थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने टीम गठित कर धारा 303बी.एन.एस. से सम्बंधित

वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। गुरुवार की सुबह मुखबिर द्वारा पुलिस को सूचना मिली कि पूर्व और तत्काल के कई मुकदमों में शामिल उमेश कुमार पुत्र रामलखन निवासी डोडहर नकटू के कोडार मार्ग के पास है सूचना मिलते ही ततपरता दिखाते हुए थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक सुरेन्द्र सिंह, का.रोहित और का.सुंदरम के साथ नकटू से कोडार जाने वाले मार्ग पर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया अभियुक्त के पास चोरी के 03 एंगल बरामद हुआ।

अभियुक्त को संबंधित धारा में न्यायालय के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष श्री सिंह ने बताया कि उमेश कुमार का आपराधिक इतिहास हैं वह पूर्व के कई मुकदमों वांछित हैं।