@जे0 के0…
— प्याज दुल्हन तो चीनी बना दूल्हा, महिलाएं और आमजन भी बारात में हुए शामिल

SONBHADRA। जनपद में महंगाई के खिलाफ समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया। स्वर्ण जयंती चौक पर सपाइयों ने महंगाई बारात निकाली। बारात में प्याज को दुल्हन और चीनी को दूल्हा बनाया गया।

कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों के बीच जमकर नाचे, वहीं महिलाओं और आमजन ने भी प्रदर्शन में हिस्सा लिया। सपा नेताओं ने सरकार पर खाद्य पदार्थों के लगातार बढ़ते दामों को लेकर निशाना साधा और महंगाई पर रोक लगाने की मांग की।

सोनभद्र के स्वर्ण जयंती चौक पर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने महंगाई के खिलाफ अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। महंगी प्याज और चीनी को लेकर कार्यकर्ताओं ने बाकायदा बारात निकाली। प्याज को दुल्हन और चीनी को दूल्हे का रूप दिया गया। इस दौरान सपाई कार्यकर्ता नाचते-गाते नजर आए। प्रदर्शन में महिलाओं और आम लोगों ने भी भाग लिया।

सपा जिला सचिव प्रमोद यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में रोजमर्रा के खाद्य पदार्थों के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे किसान, नौजवान, महिलाएं और व्यापारी समेत हर वर्ग परेशान है।

सपा नेताओं ने चीनी, चावल, दाल, तेल, प्याज और अन्य जरूरी सामान की बढ़ती कीमतों को लेकर सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई।

आगे कहा कि भाजपा ने जनता से अच्छे दिन का वादा किया था, लेकिन आज महंगाई से किसान, नौजवान, महिलाएं और व्यापारी सभी परेशान हैं। चीनी, प्याज, दाल, तेल और रोजमर्रा की जरूरतों के सामान के दाम लगातार बढ़ रहे हैं।

सरकार को महंगाई पर तत्काल रोक लगानी चाहिए। महंगाई से सबसे ज्यादा परेशानी घर चलाने वाली महिलाओं को हो रही है। आटा, चावल, दाल, तेल, प्याज और साबुन तक महंगे हो गए हैं। सरकार को आम जनता को राहत देनी चाहिए।”