• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. रक्षाबंधन से पहले राखियों से सजे बाजार, खरीदारी को उमड़ी बहनों की भीड़

Jitendra by Jitendra
August 27, 2026
in सोनभद्र
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन….


— रंग-बिरंगी राखियों के साथ चांदी की राखियां भी उपलब्ध, बच्चों के लिए कार्टून वाली राखियां बनी आकर्षण, मिठाई की दुकानों पर भी जमकर हो रही खरीददारी


रक्षाबंधन का पर्व नजदीक आते ही जिले के बाजार रंग-बिरंगी और आकर्षक राखियों से सज गए हैं। रॉबर्ट्सगंज नगर के शीतला मंदिर चौक, धर्मशाला चौक, स्वर्ण जयंती चौक, महिला थाना सहित प्रमुख स्थानों पर राखियों की दुकानें सज गई हैं।

दुकानों पर रक्षाबंधन के गीतों के बीच सुबह से ही खरीदारी का सिलसिला शुरू हो जा रहा है। अन्य जनपदों से आने वाली बहनें भी बाजार में रुककर राखियों के साथ फल, मिठाई और पूजन सामग्री की खरीदारी करती नजर आ रही हैं।

राखियों की दुकानों पर इस बार कई तरह की वैरायटी उपलब्ध है। दुकानदारों ने बताया कि बाजार में पांच रुपये से लेकर एक हजार रुपये तक की राखियां उपलब्ध हैं। वहीं चांदी से निर्मित राखियों की कीमत 500 से लेकर 5000 रुपये तक है।

बच्चों के लिए कार्टून,बल्ब लाइटिंग, कैमरा और मैग्नेट वाली राखियां विशेष आकर्षण बनी हुई हैं। हर्बल राखियों के साथ तिरंगा राखियां भी बाजार में उपलब्ध हैं।

फैशन के दौर में नए डिजाइनों की राखियों की मांग के बावजूद पारंपरिक राखियों का आकर्षण भी बरकरार है। बहनें भाइयों की पसंद और अपने बजट के अनुसार राखियों का चयन कर रही हैं।

किराना दुकानों पर रोली, रक्षा सूत्र, सुपारी सहित पूजन सामग्री की भी खरीदारी हो रही है।

राखियों के बाद मिठाई की दुकानों पर सबसे अधिक भीड़ नजर आ रही है। स्थायी दुकानों के साथ कई अस्थाई मिठाई की दुकानें भी लगी हैं, जहां विभिन्न प्रकार की मिठाइयों के साथ आकर्षक गिफ्ट पैक तैयार किए गए हैं।

फल बाजार में भी महिलाओं की भीड़ बनी हुई है। रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर बाजार की रौनक देखते ही बन रही है। रॉबर्ट्सगंज नगर के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्र मरकरी, नई बाजार, चतरा, चुर्क बाजार,परासी,हिंदवारी, तेंदू, ककराही, मारकुंडी सहित अन्य स्थानों पर भी रक्षाबंधन पर बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई है।

Previous Post

सोनभद्र. खाद-विद्युत संकट को लेकर सपा ने सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी

Next Post

केकराही. होनहार विरवान के होत चिकने पात कहावत चरितार्थ

Next Post

केकराही. होनहार विरवान के होत चिकने पात कहावत चरितार्थ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.