• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. खाद-विद्युत संकट को लेकर सपा ने सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी

Jitendra by Jitendra
August 27, 2026
in सोनभद्र
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…


जनपद में खाद और विद्युत की समस्या को लेकर गुरुवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव के नेतृत्व में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर किसानों और आमजन की समस्याओं के तत्काल समाधान की मांग की।

इस दौरान सपा नेताओं ने अधिकारियों पर जनसमस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी।

जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव ने कहा कि सोनभद्र में किसान, नौजवान, व्यापारी और आमजन विभिन्न समस्याओं से परेशान हैं। किसानों को खाद और बिजली की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि जनसमस्याओं को लेकर अधिकारियों से संपर्क करने पर कई बार फोन तक नहीं उठाया जाता।

उन्होंने कहा कि यदि अधिकारियों ने जनसमस्याओं का समाधान नहीं किया तो समाजवादी पार्टी जन आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी, जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।

पूर्व विधायक रमेश चंद दुबे ने कहा कि घोरावल विधानसभा क्षेत्र में सैकड़ों ट्रांसफार्मर जले पड़े हैं। इससे किसान फसलों की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं और अन्य विद्युत कार्य भी प्रभावित हैं।

किसानों की ओर से बार-बार शिकायत किए जाने के बावजूद ट्रांसफार्मर नहीं बदले जा रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि समस्या का तत्काल समाधान नहीं हुआ तो सपा आंदोलन करेगी। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष बाबूलाल यादव, जिला उपाध्यक्ष रामप्यारे सिंह पटेल, पवन पटेल, बाबू हाशमी, जगत पटेल, राजेश विश्वकर्मा समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Previous Post

सोनभद्र. ओबरा बांध के आसपास बढ़ी सतर्कता, तटवर्ती गांवों के लोगों को सुरक्षित रहने की सलाह

Next Post

सोनभद्र. रक्षाबंधन से पहले राखियों से सजे बाजार, खरीदारी को उमड़ी बहनों की भीड़

Next Post

सोनभद्र. रक्षाबंधन से पहले राखियों से सजे बाजार, खरीदारी को उमड़ी बहनों की भीड़

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.