• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

बीजपुर. पैगंबर मोहम्मद के जन्मदिन पर ईद मिलादुन्नबी पर निकाला गया जुलूस

Jitendra by Jitendra
August 26, 2026
in सोनभद्र
0

बीजपुर संवाददाता@रामबली मिश्रा…


बुधवार को थाना क्षेत्र के बीजपुर,राजो, खमहरिया क्षेत्र में जश्ने ईद  मिलादुनबी का त्यौहार मुस्लिम समुदाए के लोगो ने बड़ी ही धूमधाम के साथ जुलूस निकाल कर मनाया।

इस पर्व को मनाने के लिए खास तौर पर विशेष महत्व है। इसी दिन पैगंबर मोहम्मद साहब का जन्म हुआ था। उसी के यादगार में इस पर्व को मुस्लिम समुदाय के लोग बडी ही हर्षोल्लास  के साथ धूमधाम से मनाया।

क्षेत्र के बीजपुर, राजों,खम्हरीया गांव के कस्बों में बड़े ही शांति एवं सौहार्द के साथ ईद मिलादुल नबी का पर्व मनाया गया। जुलूस में बुजुर्ग,युवाओं ,बच्चों का उत्साह वर्धन दिखाई दिया। जगह-जगह स्टाल लगाकर मिठाई खिलाई गई।

गुलशने रजा कमेटी के प्रबंधक नेसार खान ने सभी को मानवता के रहबर, हज़रत मोहम्मद मुस्तफा के यौम-ए-विलादत यानी जश्न-ए-ईद-मिलादुन्नबी की पुरख़ुलूस मुबारकबाद दिया और बताया कि यह मुक़द्दस दिन सिर्फ एक जश्न नहीं, बल्कि पूरी इंसानियत के लिए अल्लाह ताला का वो अज़ीम तोहफा है जिसने दुनिया से अंधेरों को मिटाकर अमन, इंसाफ़ और मोहब्बत का सवेरा किया।

जुलूस नूरिया मोहल्ला से होते हुए श्री राम चौक व थाना रोड के साथ मोटर गैरेज और स्वागत गेट से जामा मस्जिद शांति नगर में समापन हुआ। इस दौरान हाजी खलील सदर, सदर नाइस मास्टर, गयासुद्दीन, इजाजत शेख, मजीब, मंसूर,उस्मान खा, कलाम खा, जफर खान , मुजमिल, नसीम अख्तर कोषाध्यक्ष ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विश्राम सागर गुप्ता, सोहराब अहमद ,अब्दुल हामिद अंसारी,बेताब खान,मसूक खान अफजल खान आदि के साथ साथ भारी संख्या में मुस्लिम भाई जुलूस में शामिल रहे।

सुरक्षा व शांति व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टि से थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ क्षेत्र में भ्रमण शील रहें वही जुलूस में जगह-जगह पुलिस बल तैनात रही।

Previous Post

सोनभद्र. गैंगस्टर एक्ट में वांछित गैंग लीडर समेत तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार

Next Post

सोनभद्र. सोनभद्र में शानो-शौकत और अकीदत के साथ निकला जुलूसे मोहम्मदी, अमन-चैन और भाईचारे का दिया पैगाम

Next Post

सोनभद्र. सोनभद्र में शानो-शौकत और अकीदत के साथ निकला जुलूसे मोहम्मदी, अमन-चैन और भाईचारे का दिया पैगाम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.