• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. गैंगस्टर एक्ट में वांछित गैंग लीडर समेत तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार

Jitendra by Jitendra
August 26, 2026
in सोनभद्र
0

@जे0 के0……


रॉबर्ट्सगंज थाना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित गैंग लीडर चन्द्रभूषण समेत तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी लूट, छिनैती, महिलाओं से छेड़खानी और अवैध शस्त्रों से जुड़े मामलों में सक्रिय रहे हैं। गिरोह सुनसान स्थानों पर राहगीरों और युवक-युवतियों को निशाना बनाता था।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में संगठित अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार और क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। रॉबर्ट्सगंज थाने में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित चन्द्रभूषण निवासी लोढ़ी, अगस्त कोल उर्फ आजाद निवासी अशोकनगर और अजय कुमार उर्फ राहुल कुमार निवासी कांशीराम आवास की पुलिस तलाश कर रही थी।

बुधवार को प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ वांछित आरोपियों की तलाश में निकले थे। बढ़ौली चौराहे पर मुखबिर से सूचना मिली कि तीनों आरोपी ईको प्वाइंट के पास मौजूद हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की तो आरोपियों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने करीब 10:50 बजे तीनों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक चन्द्रभूषण गिरोह का मुख्य संचालक था, जो सुनसान एवं कम आबादी वाले स्थानों को चिन्हित कर साथियों के साथ वारदात की योजना बनाता था। 8 अक्टूबर 2025 की घटना में युवक-युवती से मोबाइल और रुपये छीनने तथा महिला से छेड़खानी का आरोप है। अगले दिन पुलिस मुठभेड़ के दौरान उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा, कारतूस, लूट का मोबाइल और नकदी बरामद होने की बात पुलिस ने बताई है।

अगस्त कोल उर्फ आजाद पर भी लूट-छिनैती और अवैध शस्त्र से जुड़े मामले दर्ज हैं, जबकि अजय कुमार उर्फ राहुल पर लूट-छिनैती, महिला से छेड़खानी और पुलिस-बदमाश मुठभेड़ से संबंधित मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। पुलिस के अनुसार अजय के कब्जे से बरामद मोबाइल की IMEI संख्या पीड़िता के मोबाइल से मेल खाई थी।

पुलिस ने तीनों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों और अपराध से अर्जित संपत्ति की भी जांच की जा रही है। साक्ष्य मिलने पर संपत्ति जब्ती या कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल संदीप राय, कांस्टेबल रुपेश कुमार और हेड कांस्टेबल नन्दलाल राम शामिल रहे।

Previous Post

बीजपुर. डी पी एक्ट के फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरप्तार

Next Post

बीजपुर. पैगंबर मोहम्मद के जन्मदिन पर ईद मिलादुन्नबी पर निकाला गया जुलूस

Next Post

बीजपुर. पैगंबर मोहम्मद के जन्मदिन पर ईद मिलादुन्नबी पर निकाला गया जुलूस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.