• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. रक्षाबंधन पर महिलाओं को सहयात्री के साथ मुफ्त बस यात्रा

Jitendra by Jitendra
August 26, 2026
in सोनभद्र
0

…27 अगस्त सुबह छह बजे से 29 अगस्त रात 12 बजे तक मिलेगी सुविधा, सोनभद्र डिपो ने की तैयारी


रक्षाबंधन पर घर जाने वाली महिलाओं के लिए राहत की खबर है। उत्तर प्रदेश सरकार ने रोडवेज बसों में महिलाओं को अपने साथ एक सहयात्री के साथ मुफ्त यात्रा की सुविधा देने का फैसला किया है।

यह सुविधा 27 अगस्त की सुबह छह बजे से 29 अगस्त की रात 12 बजे तक मिलेगी। इससे रक्षाबंधन पर भाइयों के घर जाने वाली महिलाओं को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।

इस दौरान रोडवेज बस से यात्रा करने वाली प्रत्येक महिला अपने साथ एक सहयात्री को भी बिना किराया दिए यात्रा करा सकेगी। रक्षाबंधन पर बड़ी संख्या में महिलाएं अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए मायके जाती हैं।

कई महिलाओं को एक ही यात्रा में दो या तीन अलग-अलग स्थानों पर जाना पड़ता है। ऐसे में आने-जाने का किराया अधिक हो जाता है। सरकार की इस सुविधा से महिलाओं के यात्रा खर्च में कमी आएगी।

सोनभद्र डिपो की केंद्र प्रभारी गीता सिंह ने बताया कि रक्षाबंधन को लेकर डिपो में पूरी तैयारी कर ली गई है। सोनभद्र डिपो की 80 बसें और विंध्यनगर डिपो की 59 बसें ऑन रोड हैं।

चालक और परिचालकों को ड्यूटी के लिए निर्देश दिए जा चुके हैं। महिलाओं को मुफ्त यात्रा के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए कुछ बसों को रिजर्व रखा जाएगा।

उन्होंने बताया कि सोनभद्र डिपो से गोरखपुर, वाराणसी, लखनऊ, प्रयागराज और मिर्जापुर के अलावा रेणुकूट, ओबरा, शक्तिनगर और विंध्यनगर के लिए बस सेवाएं चलती हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में भी बसों का संचालन किया जाता है।

सरकार के इस फैसले को लेकर महिलाओं में भी खुशी है। महिलाओं का कहना है कि रक्षाबंधन पर भाइयों के पास जाने के साथ कई बार अलग-अलग रिश्तेदारों के यहां भी जाना पड़ता है। ऐसे में यात्रा का खर्च काफी बढ़ जाता है।

एक सहयात्री को भी मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलने से अतिरिक्त सहूलियत होगी। महिलाओं ने रक्षाबंधन पर यह सुविधा देने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार का धन्यवाद किया है।

Previous Post

सलखन. लावारिस पशुओं को बचाने के प्रयास में हाईवा ट्रक पलटा, चालक-खलासी सुरक्षित

Next Post

बीजपुर.विद्युत आपूर्ती बाधित होने से नही पहुंच रहा हर घर नल जल का पानी

Next Post

बीजपुर.विद्युत आपूर्ती बाधित होने से नही पहुंच रहा हर घर नल जल का पानी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.