• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

बीजपुर.विद्युत आपूर्ती बाधित होने से नही पहुंच रहा हर घर नल जल का पानी

Jitendra by Jitendra
August 26, 2026
in सोनभद्र
0

बीजपुर संवाददाता@रामबली मिश्रा…


सरकार की महत्वाकांक्षी नमामि गंगे पेय जल योजना ढाक के तीन पात के समान हो गई है।इलाके के कनेक्शन धारियो को समय से पानी नलों से नहीं टपक रहा है।किसी इलाके में हफ्तों तो कही पखवाड़े भर से स्वच्छ पानी नसीब ग्रामीणों को नहीं हो पा रहा है।

इसकी शिकायत जी वि पी आर के परियोजना प्रबंधक और अपर प्रबंधक को किया गया लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।क्षेत्रीय कनेक्शन धारियो ने जिलाधिकारी से जांच कराकर दोषी कर्मियों पर कार्रवाई किए जाने की मांग किया है।

बीजपुर इलाके के कनेक्शन धारी डॉ गिरजा शंकर पांडेय,सीताराम शर्मा,परमात्मा सेठ,गुड्डू,ब्रिज किशोर,आदि ने बताया कि एक पखवाड़े से कनेक्शन से पानी नहीं टपक रहा है।जिससे पीने के पानी के लिए भीषण संकट उत्पन्न हो गया है।

बार बार संबंधित अधिकारियों को शिकायत की जाती है तो बिजली की आपूर्ति नहीं होने से पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही हैं बताते हैं,बिजली आपूर्ति नहीं होने की जानकारी जब विद्युत विभाग से ली जाती है तो उनका कहना है कि ग्रुप से जुड़े पानी आपूर्ति के किसी कर्मी का शिकायत विद्युत आपूर्ति नहीं होने की जानकारी ग्रुप में क्यों नहीं दी गई।

दोनों एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाकर जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ ले रहे हैं।इन दोनों विभाग के लापरवाही की वजह से पानी की आपूर्ति नहीं होने से उपभोक्ता पिस रहे है।

ग्रामीणों का आरोप है कि अगर दोनों विभाग की व्यवस्था सही है तो पानी आपूर्ति क्यों नहीं हो रहा है।इस दुर्व्यवस्था  से ऊबे ग्रामीणों में गहरा आक्रोश व्याप्त है।ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से जांच कराकर संबंधितों पर कार्रवाई किए जाने और पानी की आपूर्ति सुचारू रूप बहाल करवाए जाने की मांग किया है।

इस बावत जी वि पी आर कंपनी के प्रबंधक प्रहलाद कुमार से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि विद्युत आपूर्ति नहीं होने की रिपोर्ट संबंधित उच्चाधिकारियों को किया हूँ।

Previous Post

सोनभद्र. रक्षाबंधन पर महिलाओं को सहयात्री के साथ मुफ्त बस यात्रा

Next Post

बीजपुर. डी पी एक्ट के फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरप्तार

Next Post

बीजपुर. डी पी एक्ट के फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरप्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.