• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ सप्ताहव्यापी शिव महापुराण कथा महोत्सव

Jitendra by Jitendra
August 25, 2026
in सोनभद्र
0

@जे0 के0….


SONBHADRA। दुद्धी कस्बे के शिवाजी तालाब परिसर में मंगलवार से सप्ताहव्यापी श्री शिव महापुराण कथा महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रथम दिन मुख्य यजमान पूर्व विधायक हरिराम चेरो के नेतृत्व में सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने रिमझिम बारिश के बीच शिवाजी तालाब से कलश में जल भरा।

इसके बाद श्रद्धालु कलश यात्रा लेकर मां काली मंदिर, प्राचीन शिवाला मंदिर, श्री संकट मोचन मंदिर और श्री पंचदेव मंदिर पहुंचे, जहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई।

पूजन के बाद श्रद्धालु कलश लेकर कथा स्थल पहुंचे। यहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश स्थापित किए गए। कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ और बड़ी संख्या में लोगों ने आयोजन में सहभागिता की।

वृंदावन से पधारे कथा वाचक पं. कुंजबिहारी शुक्ला प्रतिदिन शाम छह बजे से रात नौ बजे तक श्री शिव महापुराण की कथा सुनाएंगे। आयोजकों के अनुसार कथा महोत्सव का आयोजन 31 अगस्त तक होगा। कथा के दौरान भगवान शिव की महिमा, उनके स्वरूप और शिव पुराण में वर्णित विभिन्न धार्मिक प्रसंगों का विस्तार से वर्णन किया जाएगा।

इस अवसर पर आयोजन समिति के अध्यक्ष रवि जायसवाल, मुख्य संरक्षक गणेश लाल सोनी, संरक्षक प्रेमचंद आढ़ती, कन्हैयालाल अग्रहरि, संदीप कुमार, अनिल कुमार, सुमित सोनी, मोनू सिंह, मनीष कुमार, अविनाश, सोनू जायसवाल, चंद्रिका प्रसाद, नरेश गुप्ता, कंचन सोनी, जितेंद्र चंद्रवंशी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Previous Post

म्योरपुर. जहरीले जंतु के काटने से युवक अचेत, हालत गंभीर; जिला अस्पताल रेफर

Next Post

सोनभद्र. मुख्य मार्ग पर जलजमाव से परेशानी, स्थानीय लोगों ने जताया आक्रोश

Next Post

सोनभद्र. मुख्य मार्ग पर जलजमाव से परेशानी, स्थानीय लोगों ने जताया आक्रोश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.