• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

म्योरपुर. जहरीले जंतु के काटने से युवक अचेत, हालत गंभीर; जिला अस्पताल रेफर

Jitendra by Jitendra
August 25, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@संदीप अग्रहरी……


बभनी थाना क्षेत्र के सांवरा गांव निवासी 22 वर्षीय नीरज कुमार पुत्र रामलखन को मंगलवार को खेत में शौच के दौरान किसी जहरीले जंतु ने काट लिया। घटना के बाद युवक की हालत बिगड़ गई और वह अचेत हो गया।

परिजनों के मुताबिक, नीरज मंगलवार को शौच के लिए खेत की ओर गया था। इसी दौरान किसी जहरीले जंतु ने उसे काट लिया। कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ने पर परिजन उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) म्योरपुर लेकर पहुंचे।

सीएचसी में चिकित्सक डॉ. आराधना ने युवक का उपचार शुरू किया। हालांकि, हालत में अपेक्षित सुधार नहीं होने पर चिकित्सक ने उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

परिजन गंभीर हालत में नीरज को लेकर जिला अस्पताल रवाना हुए। घटना के बाद परिवार में चिंता का माहौल है। हालांकि, युवक को किस जहरीले जंतु ने काटा, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।

Previous Post

म्योरपुर. जनगणना में आदिवासी धर्म कोड व ओबीसी कॉलम जोड़ने की मांग

Next Post

सोनभद्र. कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ सप्ताहव्यापी शिव महापुराण कथा महोत्सव

Next Post

सोनभद्र. कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ सप्ताहव्यापी शिव महापुराण कथा महोत्सव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.