• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

कोन. लगातार पांच बार नंबर वन रहने वाले कोन ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी विश्वजीत कुमार को भावभीनी विदाई, समारोह में भावुक हुए अधिकारी

JK Gupta by JK Gupta
November 19, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@मिथिलेश जायसवाल…..


कोन ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी विश्वजीत कुमार का स्थानांतरण मिर्जापुर जनपद होने के बाद जिला मुख्यालय से कार्यमुक्त होने पर आज बीआरसी परिसर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय कोन में स्थानीय ब्लॉक के शिक्षकों द्वारा भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में शिक्षकों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी और आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

कार्यक्रम में टीएससीटी टीम कोन के ब्लॉक संयोजक रामेश्वर प्रसाद गुप्ता, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष मिथिलेश कुमार गुप्ता, यूटा के ब्लॉक अध्यक्ष प्रीतम पांडेय सहित शिक्षक एवं संगठन के प्रतिनिधियों ने अपने विचार व्यक्त किए।

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष मिथिलेश कुमार गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि विश्वजीत कुमार का कार्यकाल कोन ब्लॉक के शिक्षकों में नई ऊर्जा, उत्साह और सकारात्मक कार्यसंस्कृति का संचार करने वाला रहा। उनके नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में कोन ब्लॉक लगातार पांच बार रैंकिंग में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी विशिष्ट पहचान बनाने में सफल रहा। यह उपलब्धि केवल आंकड़ों तक सीमित नहीं, बल्कि शिक्षकों के सामूहिक प्रयास, समर्पण और बेहतर कार्यसमन्वय का परिणाम है।

उन्होंने विश्वजीत कुमार को मिर्जापुर में नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे जहां भी रहें, अपनी कार्यशैली और नेतृत्व क्षमता से सफलता के नए आयाम स्थापित करें तथा वहां भी नंबर वन बने रहें।

वहीं, उच्च प्राथमिक विद्यालय कोन के प्रधानाध्यापक एवं वरिष्ठ शिक्षक श्रवण कुमार ने कहा कि विश्वजीत कुमार से शिक्षकों को जो प्रेरणा, सकारात्मक सोच और कार्य करने का उत्साह मिला है, वह कोन ब्लॉक में सदैव जीवित रहना चाहिए। उनके कार्यकाल की अच्छी परंपराओं और प्रेरणाओं को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्चा सम्मान होगा।

विदाई समारोह के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी विश्वजीत कुमार भी भावुक हो उठे। उन्होंने कोन ब्लॉक के समस्त शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि कोन को लगातार पांच बार नंबर वन बनाने में यहां के शिक्षकों का सकारात्मक सहयोग, समर्पण और मेहनत सबसे महत्वपूर्ण रही है। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय शिक्षकों की सामूहिक कार्यशैली और प्रतिबद्धता को दिया।

उन्होंने शिक्षकों से इसी लगन, उत्साह और सकारात्मक सोच के साथ कार्य करते रहने की अपील करते हुए कामना की कि कोन ब्लॉक भविष्य में भी लगातार नंबर वन बना रहे और अपनी इस गौरवशाली पहचान को बरकरार रखे।

समारोह का माहौल आत्मीयता, सम्मान और भावुकता से सराबोर रहा। शिक्षकों ने उन्हें स्मृतिचिह्न एवं शुभकामनाओं के साथ विदाई दी। अंत में सभी के प्रति आभार एवं शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी विश्वजीत कुमार अपने नए कार्यक्षेत्र मिर्जापुर के लिए प्रस्थान कर गए।

इस विदाई समारोह के दौरान शिक्षक संदीप जायसवाल,राजू सिंह,शशिभूषण द्विवेदी,अविनाश कुमार,राहुल कुलश्रेष्ठ,योगेश सिंह,अखिलेश कुमार समेत दर्जनो शिक्षक उपस्थित रहे।सभा का संचालन रामेश्वर प्रसाद ने किया।

Views: 10
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

दुद्धी. अमित मिश्रा बने दुद्धी कोतवाली के नए प्रभारी निरीक्षक

Next Post

बीजपुर. मुझको अबला मत समझो मैं झांसी वाली रानी हूँ……

Next Post

बीजपुर. मुझको अबला मत समझो मैं झांसी वाली रानी हूँ......

Related Posts

  • बीजपुर. मुझको अबला मत समझो मैं झांसी वाली रानी हूँ…… बीजपुर. मुझको अबला मत समझो मैं झांसी वाली रानी हूँ……
  • दुद्धी. अमित मिश्रा बने दुद्धी कोतवाली के नए प्रभारी निरीक्षक दुद्धी. अमित मिश्रा बने दुद्धी कोतवाली के नए प्रभारी निरीक्षक
  • सोनभद्र. रॉबर्ट्सगंज रेलवे फाटक के पास गेराज में घुसा ट्रेलर, पूरी तरह धराशाई हुआ गेराज सोनभद्र. रॉबर्ट्सगंज रेलवे फाटक के पास गेराज में घुसा ट्रेलर, पूरी तरह धराशाई हुआ गेराज
  • सोनभद्र. एंटीबायोटिक का गलत इस्तेमाल बढ़ा रहा बीमारियों का खतरा सोनभद्र. एंटीबायोटिक का गलत इस्तेमाल बढ़ा रहा बीमारियों का खतरा
  • ओबरा. 40 साल की कानूनी लड़ाई के बाद आया फैसला, पीड़िता को मिला न्याय ओबरा. 40 साल की कानूनी लड़ाई के बाद आया फैसला, पीड़िता को मिला न्याय
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement