• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. सामान्य प्रसव से महिला ने दिया तीन बच्चों को जन्म, क्षेत्र में चर्चा

JK Gupta by JK Gupta
November 13, 2026
in सोनभद्र
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…


रॉबर्ट्सगंज नगर के छपका स्थित पंचशील मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में शुक्रवार की भोर एक महिला ने सामान्य प्रसव के जरिए एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया। भोर करीब चार बजे चिकित्सकों की देखरेख में संपन्न हुए इस प्रसव की खबर क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रही। एक साथ तीन बच्चों के जन्म से अस्पताल में मौजूद मरीजों के परिजनों और स्थानीय लोगों में कौतूहल देखने को मिला।

जानकारी के अनुसार, घोरावल क्षेत्र के शिवद्वार निवासी राजेश की 26 वर्षीय पत्नी नीलू को प्रसव पीड़ा होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आवश्यक जांच और चिकित्सकीय परीक्षण के बाद विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में प्रसव कराया गया। इस दौरान महिला ने सामान्य प्रसव से तीन बच्चों को जन्म दिया।

अस्पताल की डायरेक्टर पवित मौर्य ने बताया कि प्रसव की पूरी प्रक्रिया चिकित्सकीय निगरानी में संपन्न कराई गई। इसमें स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुपमा मौर्य (एमबीबीएस, डीजीओ) की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके नेतृत्व में चिकित्सकीय टीम ने पूरी सतर्कता के साथ प्रसव कराया।

एक ही प्रसव में तीन बच्चों के जन्म की जानकारी मिलते ही अस्पताल परिसर में लोगों के बीच इसकी चर्चा शुरू हो गई। सामान्य प्रसव के जरिए तीन बच्चों का जन्म होना इस घटना को खास बना रहा। हालांकि, जच्चा और तीनों नवजातों की वर्तमान स्वास्थ्य स्थिति के संबंध में अस्पताल प्रबंधन की ओर से विस्तृत जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई।

Views: 20
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

सोनभद्र. 20 लाख की आबादी वाले जनपद में मिठाइयों की शुद्धता पर सवाल, खाद्य विभाग की कार्रवाई महज 27 नमूनों तक सीमित!

Related Posts

  • सोनभद्र. 20 लाख की आबादी वाले जनपद में मिठाइयों की शुद्धता पर सवाल, खाद्य विभाग की कार्रवाई महज 27 नमूनों तक सीमित! सोनभद्र. 20 लाख की आबादी वाले जनपद में मिठाइयों की शुद्धता पर सवाल, खाद्य विभाग की कार्रवाई महज 27 नमूनों तक सीमित!
  • सोनभद्र. मंडलीय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए सोनभद्र के आठ खिलाड़ियों का चयन सोनभद्र. मंडलीय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए सोनभद्र के आठ खिलाड़ियों का चयन
  • डाला. वाराणसी शक्तिनगर स्टेट हाईवे पर भीषण सड़क हादसा; टीपर की टक्कर से कार बनी आग का गोला, तीन युवक घायल डाला. वाराणसी शक्तिनगर स्टेट हाईवे पर भीषण सड़क हादसा; टीपर की टक्कर से कार बनी आग का गोला, तीन युवक घायल
  • सोनभद्र. महिला थाने के सामने दो मंजिला मकान में लगी आग से मची अफरा-तफरी सोनभद्र. महिला थाने के सामने दो मंजिला मकान में लगी आग से मची अफरा-तफरी
  • सोनभद्र. Breaking; जूता-चप्पल की दुकान में लगी आग, इलाके में मची अफरा-तफरी सोनभद्र. Breaking; जूता-चप्पल की दुकान में लगी आग, इलाके में मची अफरा-तफरी
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement