• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

चुर्क. मारकुंडी घाटी में वीर लोरिक पत्थर पर भव्य गोवर्धन पूजा, खौलते दूध से स्नान कर राजेंद्र बाबा ने निभाई वर्षों पुरानी परंपरा

JK Gupta by JK Gupta
November 10, 2026
in सोनभद्र
0

चुर्क संवाददाता@संजय सिंह…


रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र के मारकुंडी घाटी स्थित वीर लोरिक स्मारक पर मंगलवार को यादव महासभा की ओर से भव्य गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया। इस दौरान वर्षों पुरानी परंपरा के तहत पूजा के पुजारी राजेंद्र यादव उर्फ राजेंद्र बाबा ने खौलते दूध से स्नान किया। इस अनूठी परंपरा को देखने के लिए हजारों की संख्या में यादव समाज के लोगों सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वाराणसी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद सदस्य लाल बिहारी यादव तथा राष्ट्रीय परिवर्तन दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष डीपी यादव पहुंचे। पूजा के दौरान राजेंद्र बाबा ने विधि-विधान से अनुष्ठान संपन्न कराया।

इसके बाद हवन के समीप बैठकर पुजारी का आह्वान किया गया। जैसे-जैसे दूध से भरे घड़ों में उबाल आता गया, लोगों की उत्सुकता बढ़ती गई। इसके बाद राजेंद्र बाबा ने घड़ों को सिर के ऊपर उठाकर खौलते दूध से स्नान किया। यह दृश्य कार्यक्रम में आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहा।

खौलते दूध से स्नान करने के दौरान किसी प्रकार की हानि नहीं होने के सवाल पर राजेंद्र बाबा ने इसे भगवान श्रीकृष्ण और गुरु महाराज की कृपा बताया। उन्होंने कहा कि उनके पास अपनी कोई शक्ति नहीं है। भगवान श्रीकृष्ण की कृपा से ही यह सब संभव होता है।

राजेंद्र बाबा ने गोवर्धन पूजा की महत्ता बताते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने प्रकृति की पूजा का संदेश दिया था। मनुष्य जिस प्रकृति के सहारे जीवन व्यतीत करता है, उसकी पूजा और संरक्षण करना चाहिए। प्रकृति में पर्वत, पहाड़, गाय और अन्य जीव-जंतु शामिल हैं। गोवर्धन पूजा इसी प्रकृति के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का पर्व है।

वहीं, देश में बढ़ती हिंसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी हिंसा की घटनाएं होने की आशंका है और लोगों में भय का माहौल बना रह सकता है। उन्होंने इसे समय के कालचक्र से जोड़कर अपनी बात रखी।

इस अवसर पर सांसद छोटेलाल खरवार, विजय यादव पूर्व जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी, संजय यादव पूर्व जिलाध्यक्ष सपा, रामनिहोर यादव जिलाध्यक्ष सपा, अनिल यादव पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, परमेश्वर यादव, रमेश दुबे पूर्व विधायक, मोहम्मद सईद कुरैशी, रोशन यादव, लालधारी यादव, कांता यादव, सुनील सिंह गोंड़, ओबरा प्रत्याशी, इंद्रजीत यादव प्रधान प्रतिनिधि ग्राम पंचायत रौप, निरेन्द्र गोंड़ सहित यादव समाज के हजारों लोग मौजूद रहे।

Views: 42
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

सोनभद्र.नौ सूत्रीय मांगों को लेकर किसान यूनियन ने सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी

Next Post

सोनभद्र. 13 नवंबर को सोनभद्र में होगा जिला स्तरीय फुटबॉल चयन ट्रायल

Next Post

सोनभद्र. 13 नवंबर को सोनभद्र में होगा जिला स्तरीय फुटबॉल चयन ट्रायल

Related Posts

  • Test
  • सोनभद्र. 13 नवंबर को सोनभद्र में होगा जिला स्तरीय फुटबॉल चयन ट्रायल सोनभद्र. 13 नवंबर को सोनभद्र में होगा जिला स्तरीय फुटबॉल चयन ट्रायल
  • सोनभद्र.नौ सूत्रीय मांगों को लेकर किसान यूनियन ने सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी सोनभद्र.नौ सूत्रीय मांगों को लेकर किसान यूनियन ने सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी
  • Test
  • Test
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement