• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र.नौ सूत्रीय मांगों को लेकर किसान यूनियन ने सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी

JK Gupta by JK Gupta
November 10, 2026
in सोनभद्र
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…


खाद की उपलब्धता, फसल नुकसान का मुआवजा और विंध्य एक्सप्रेस-वे में अधिग्रहित जमीन का उचित मुआवजा देने की उठाई मांग


भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) अम्बावता गुट के पदाधिकारियों ने मंगलवार को प्रदेश उपाध्यक्ष संत श्यामसुंदर दास के नेतृत्व में किसानों की नौ सूत्रीय मांगों को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान संगठन के प्रदेश, मंडल, जिला, तहसील, ब्लॉक एवं ग्राम स्तर के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। किसानों ने समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराने के साथ पूर्व में दिए गए ज्ञापनों पर हुई कार्रवाई की आख्या उपलब्ध कराने की मांग की।

ज्ञापन के माध्यम से किसानों ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना तथा उर्वरक की उपलब्धता से जुड़ी समस्याओं का समाधान कराने की मांग उठाई। बाढ़ से फसलों को हुए नुकसान का उचित मुआवजा देने और किसानों की शिकायतों का समयबद्ध तरीके से निस्तारण सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।

किसानों ने कहा कि रबी फसलों की बुवाई का महत्वपूर्ण समय चल रहा है। ऐसे में सरकारी समितियों पर पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराई जाए, ताकि किसानों को बुवाई के दौरान परेशानियों का सामना न करना पड़े।

किसान यूनियन ने विंध्य एक्सप्रेस-वे के निर्माण में किसानों की भूमि अधिग्रहण का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया। पदाधिकारियों ने कहा कि एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन जाने से कई किसान भूमिहीन होने की स्थिति में पहुंच सकते हैं।

ऐसे किसानों को भूमि के उचित मूल्यांकन के आधार पर सर्किल रेट के अनुसार उचित मुआवजा दिया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि जमीन से जुड़े मामलों में किसानों के हितों की अनदेखी हुई तो किसान एकजुट होकर आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

इसके अलावा सरकारी अस्पतालों में चिकित्सकों द्वारा बाहर की दवाएं लिखे जाने पर नाराजगी जताई गई। कहा कि गरीब मजदूर और जरूरतमंद मरीज इससे आर्थिक परेशानी झेल रहे हैं। इस पर तत्काल रोक नहीं लगाई गई तो किसान धरना-प्रदर्शन करेंगे, जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन और भारत सरकार की होगी।

यूनियन पदाधिकारियों ने बताया कि लखनऊ के तेलियाबाग स्थित गार्डन में किसान महापंचायत आयोजित होगी। इसमें सोनभद्र सहित विभिन्न क्षेत्रों के किसान ट्रेन से शांतिपूर्ण तरीके से शामिल होने जाएंगे।

इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष संत श्यामसुंदर दास, प्रदेश प्रभारी पूर्वांचल जोखन सिंह, प्रयागराज पासवान, जिलाध्यक्ष संतोष कुमार, मंडल अध्यक्ष मिर्जापुर छोटेलाल पटेल, युवा मंडल अध्यक्ष वाराणसी सूरज सिंह, जिला प्रभारी दशरथ मौर्य, जिला प्रवक्ता विश्वामित्र, तहसील अध्यक्ष दुद्धी रामदयाल, युवा जिलाध्यक्ष रमाशंकर, वीरू पासवान, राजकुमारी, सरस्वती, पुष्पा, पूजा, सुनीता, रीता, नासिर, महावीर, श्याम नारायण सहित काफी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं किसान उपस्थित रहे।

Views: 28
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

Test

Next Post

चुर्क. मारकुंडी घाटी में वीर लोरिक पत्थर पर भव्य गोवर्धन पूजा, खौलते दूध से स्नान कर राजेंद्र बाबा ने निभाई वर्षों पुरानी परंपरा

Next Post

चुर्क. मारकुंडी घाटी में वीर लोरिक पत्थर पर भव्य गोवर्धन पूजा, खौलते दूध से स्नान कर राजेंद्र बाबा ने निभाई वर्षों पुरानी परंपरा

Related Posts

  • Test
  • सोनभद्र. 13 नवंबर को सोनभद्र में होगा जिला स्तरीय फुटबॉल चयन ट्रायल सोनभद्र. 13 नवंबर को सोनभद्र में होगा जिला स्तरीय फुटबॉल चयन ट्रायल
  • चुर्क. मारकुंडी घाटी में वीर लोरिक पत्थर पर भव्य गोवर्धन पूजा, खौलते दूध से स्नान कर राजेंद्र बाबा ने निभाई वर्षों पुरानी परंपरा चुर्क. मारकुंडी घाटी में वीर लोरिक पत्थर पर भव्य गोवर्धन पूजा, खौलते दूध से स्नान कर राजेंद्र बाबा ने निभाई वर्षों पुरानी परंपरा
  • Test
  • Test
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement