• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

चुर्क. राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में पांच दिवसीय एआई आधारित ऊर्जा प्रबंधन कार्यक्रम का समापन

JK Gupta by JK Gupta
October 30, 2026
in सोनभद्र
0

चुर्क संवाददाता@संजय सिंह…


राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, सोनभद्र के विद्युत अभियांत्रिकी विभाग द्वारा 26 से 30 अक्टूबर 2026 तक आयोजित पांच दिवसीय कार्यक्रम ‘स्मार्ट नवीकरणीय ऊर्जा प्रबंधन में एआई के अनुप्रयोग (AAI-SREM 2026)’ का गुरुवार को सफलतापूर्वक समापन हुआ।

कार्यक्रम के अंतिम दिन आईबीएम इंडिया सिस्टम्स में फुल स्टैक डेवलपर सुश्री समृद्धि सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए पढ़ाई के दौरान तकनीकी ज्ञान के साथ-साथ पारस्परिक कौशल (सॉफ्ट स्किल्स) विकसित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को स्वयं को रोजगार योग्य बनाने और भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार रहने के उद्देश्य से अपने कौशल को लगातार निखारना चाहिए।

समापन सत्र में कार्यक्रम की आयोजन सचिव डॉ. भावना अरोड़ा ने अतिथियों, विशेषज्ञ वक्ताओं, प्रतिनिधियों, आयोजकों, संकाय सदस्यों एवं छात्र प्रतिभागियों का स्वागत किया। कॉलेज के निदेशक प्रो. के. एस. वर्मा ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आयोजन टीम की सराहना की। उन्होंने प्रतिभागियों को पूरे कार्यक्रम के दौरान सक्रिय सहभागिता और तकनीकी संवाद के लिए बधाई दी।

कार्यक्रम के संयोजक एवं विद्युत अभियांत्रिकी विभागाध्यक्ष श्री राम ईश्वर वैस ने आयोजन को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी समन्वयकों और आयोजन समिति के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर सीखने और अपने ज्ञान एवं कौशल का विस्तार करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों को समाज और उद्योग जगत की चुनौतीपूर्ण भूमिकाओं के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम समन्वयक डॉ. अनुराग सेवक ने पांच दिवसीय आयोजन के दौरान संपन्न हुए विभिन्न तकनीकी सत्रों की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने आईआईटी, एनआईटी एवं प्रतिष्ठित औद्योगिक संस्थानों से आए विशेषज्ञ वक्ताओं को उनके ज्ञानवर्धक व्याख्यानों के लिए धन्यवाद दिया। साथ ही आयोजन की सफलता के लिए सभी आयोजकों और प्रतिभागियों को बधाई दी।

समापन अवसर पर अतिथियों एवं आयोजकों को स्मृति चिह्न तथा प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिह्न वितरण का संचालन डॉ. भावना अरोड़ा ने किया। अंत में डॉ. आशीष रंजन मिश्रा ने अतिथियों, विशेषज्ञ वक्ताओं, संयोजक, समन्वयकों, आयोजन सचिवों, आयोजन समिति के सदस्यों एवं सभी प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इसके बाद सभी अतिथियों, शिक्षकों, आयोजकों एवं प्रतिभागियों ने सामूहिक फोटो खिंचवाई।

इस अवसर पर कुलसचिव डॉ. आमोद कुमार तिवारी, इलेक्ट्रॉनिक्स अभियांत्रिकी विभागाध्यक्ष डॉ. डी. के. त्रिपाठी, डीन एकेडमिक्स डॉ. हिमांशु कटियार, डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. पी. के. वर्मा, डॉ. मैनेजर यादव, दीपक सिग्रोहा, सिकंदर, डॉ. राखी यादव, डॉ. रवि प्रताप सिंह, डॉ. विकास तिवारी,आसिफ खान, रवि प्रताप सिंह, सोनू सिंह,  पद्माकर त्रिपाठी, खुशबू सिंह, शालिनी, विकास पांडे, रोहित शुक्ला, अमित सिंह, विजय कुमार, विकास त्रिपाठी, राजेश पटेल एवं शुभम वर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Views: 60
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

सोनभद्र. तूफान से बर्बाद फसलों का तत्काल सर्वे कराकर किसानों को मुआवजा दे सरकार : संदीप मिश्रा

Next Post

रेणुकूट. मुर्धवा मोड़ पर मारपीट कर रहे तीन युवक गिरफ्तार, चार वारंटी भी पकड़े गए

Next Post

रेणुकूट. मुर्धवा मोड़ पर मारपीट कर रहे तीन युवक गिरफ्तार, चार वारंटी भी पकड़े गए

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement