• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. तूफान से बर्बाद फसलों का तत्काल सर्वे कराकर किसानों को मुआवजा दे सरकार : संदीप मिश्रा

JK Gupta by JK Gupta
October 30, 2026
in सोनभद्र
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…


अर्नब तूफान के चलते जनपद में हुई बारिश और तेज हवाओं से किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। खेतों में खड़ी फसलें प्रभावित होने से अन्नदाताओं की चिंता बढ़ गई है।

किसानों की समस्याओं को देखते हुए किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के संयोजक संदीप मिश्रा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल लगातार ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा ले रहा है।

संदीप मिश्रा ने कहा कि क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान किसानों से मिल रही जानकारी और उनके संदेशों से फसलों को हुए नुकसान की गंभीरता सामने आ रही है।

उन्होंने जनपद प्रशासन और प्रदेश सरकार से मांग की कि बिना देरी किए रैपिड सर्वे कराया जाए और नुकसान का आकलन कर प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए, ताकि आर्थिक संकट से जूझ रहे अन्नदाताओं को राहत मिल सके।

उन्होंने कहा कि किसानों को केवल आश्वासन और भाषण नहीं, बल्कि उनके नुकसान की भरपाई के लिए ठोस कदम चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने गेहूं की बुवाई के मद्देनजर तत्काल नहरों का पानी बंद कराने की मांग की, जिससे खेतों में अधिक नमी के कारण बुवाई प्रभावित न हो। मोर्चा ने प्रशासन से किसानों की समस्याओं पर शीघ्र कार्रवाई करने की अपील की।

Views: 60
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

सोनभद्र. सपा की जीत से कार्यकर्ताओं में उत्साह, 2027 में सरकार बनाने का किया दावा

Next Post

चुर्क. राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में पांच दिवसीय एआई आधारित ऊर्जा प्रबंधन कार्यक्रम का समापन

Next Post

चुर्क. राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में पांच दिवसीय एआई आधारित ऊर्जा प्रबंधन कार्यक्रम का समापन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement