• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

घोरावल. जनगणना कार्मिकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

JK Gupta by JK Gupta
October 29, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@विजय अग्रहरी…..


सोनभद्र जनपद के घोरावल तहसील क्षेत्र में पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज घोरावल में चल रहे जनगणना कार्मिकों के प्रथम बैच का तीन दिवसीय प्रशिक्षण बृहस्पतिवार को संपन्न हो गया। प्रशिक्षण में प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों को जनगणना की प्रक्रिया, तकनीकी पहलुओं और निर्धारित प्रपत्रों को भरने की जानकारी दी गई।

एसडीएम विशाल कुमार, तहसीलदार प्रवीण कुमार सिंह एवं खंड शिक्षा अधिकारी अरविंद कुमार पटेल के निर्देशन में आयोजित प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनरों ने जनगणना से संबंधित निर्धारित 40 प्रश्नों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। प्रशिक्षणार्थियों को मोबाइल ऐप के उपयोग, प्रपत्र भरने, आंकड़ों के संकलन तथा उनकी प्रविष्टि की प्रक्रिया से अवगत कराया गया।

प्रशिक्षकों ने जनगणना कार्य को पूरी गंभीरता, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ संपन्न करने पर जोर दिया। साथ ही प्रत्येक प्रविष्टि में शत-प्रतिशत शुद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि जनगणना के आंकड़े सटीक और विश्वसनीय हों।

प्रशिक्षण देने वाले मास्टर ट्रेनरों में विनोद कुमार, अनिल कुमार प्रजापति, मनीष कुमार पटेल, बृजेंद्र कुमार सिंह, मानवेंद्र सिंह पटेल, प्रशांत सिंह, सुनील कुमार एवं मयंक कुमार दुबे शामिल रहे।

इस मौके पर राजस्व निरीक्षक राजेश चौबे, लेखपाल सरदार भगत सिंह, अशोक शर्मा, आदित्य प्रकाश यादव, शिव कुमार पाल, महेश कुमार गुप्ता एवं अनुराग गगन सहित अन्य कर्मचारी व्यवस्था में लगे रहे।

Views: 20
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

घोरावल. वारंटियों के खिलाफ पुलिस का अभियान, चार गिरफ्तार

Next Post

चोपन. हेरोइन तस्करी नेटवर्क का वांछित आरोपी बाराबंकी से गिरफ्तार

Next Post

चोपन. हेरोइन तस्करी नेटवर्क का वांछित आरोपी बाराबंकी से गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement