संवाददाता@विजय अग्रहरी….

घोरावल कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को अभियान चलाकर चार वारंटियों को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद सभी को न्यायालय सोनभद्र भेज दिया।गिरफ्तार वारंटियों में बेलाही गांव निवासी रामनरेश (48) पुत्र कैलाश सिंह, इन्द्रपाल (40) पुत्र कैलाश सिंह और कैलाश सिंह (75) पुत्र स्वर्गीय मूसन सिंह शामिल हैं।

वहीं, मधका गांव निवासी भगवानदास (60) पुत्र भगवती को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि न्यायालय से जारी वारंट के अनुपालन में चारों वारंटियों को गिरफ्तार किया गया।
इसके बाद उन्हें न्यायालय भेज दिया गया। पुलिस द्वारा वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।