• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

घोरावल. लापता युवक के घर लौटने पर परिवार में छाई खुशी

JK Gupta by JK Gupta
October 28, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@विजय अग्रहरी…..


घोरावल कोतवाली क्षेत्र के गुरुवल गांव से शनिवार को लापता हुआ 18 वर्षीय छात्र प्रियांशु सिंह मंगलवार देर शाम घर पहुंच गया। उसके सकुशल लौटने की खबर मिलते ही परिवार के लोगों की चिंता दूर हो गई और उन्होंने राहत की सांस ली।

प्रियांशु भारतीय इंटर कॉलेज घोरावल में कक्षा 12 का छात्र है। उसके पिता विजय कुमार सिंह के अनुसार, प्रियांशु शनिवार को विद्यालय जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं आया। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, मगर कोई जानकारी नहीं मिली। इसी बीच घोरावल नगर में यूको बैंक के पीछे एक गली में उसकी साइकिल मिली। इससे परिवार की चिंता और बढ़ गई। बाद में पिता ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई।

परिजनों के मुताबिक, प्रियांशु कुछ मित्रों के कहने पर बिना बताए काम की तलाश में दिल्ली चला गया था। वहां पहुंचने के बाद परिस्थितियां अनुकूल नहीं लगीं और उसे परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसके बाद वह मंगलवार देर शाम घर लौट आया। उसके लौटने से परिवार ने राहत महसूस की। प्रियांशु का छोटा भाई हिमांशु कक्षा 10 में पढ़ता है।

Views: 20
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

सोनभद्र. वार्ड 18 में खुली नाली बनी मुसीबत, हादसों और बीमारियों का खतरा

Next Post

घोरावल. पुलिस ने पांच वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा

Next Post

घोरावल. पुलिस ने पांच वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement