• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. वार्ड 18 में खुली नाली बनी मुसीबत, हादसों और बीमारियों का खतरा

JK Gupta by JK Gupta
October 28, 2026
in सोनभद्र
0

मुख्यालय संवाददाता@विष्णु कुशवाहा…


आदर्श नगर पालिका परिषद सोनभद्र के वार्ड नंबर 18 में संत कीनाराम महाविद्यालय के बगल में हरी प्रजापति के मकान से सटी सड़क पर नाली की टूटी ढक्कन और जर्जर सड़क स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है।

समस्या के चलते लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, खुली नाली के कारण दुर्घटनाओं और संचारी रोगों के फैलने की आशंका भी बनी हुई है।

स्थानीय निवासी राजेश सोनी ने बताया कि नाली की ढक्कन टूट जाने से नाली खुली पड़ी है। बरसात के दौरान पानी भरने पर गंदा पानी सड़क पर फैल जाता है। इससे आसपास गंदगी बनी रहती है और मच्छरों का प्रकोप बढ़ने की आशंका रहती है।

उन्होंने कहा कि खुली नाली के कारण आए दिन लोग फिसलकर गिर जाते हैं। विशेषकर रात के समय नाली दिखाई नहीं देने से दुर्घटना का खतरा बना रहता है। ऐसी स्थिति में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

वहीं, स्थानीय निवासी राजेश प्रजापति ने बताया कि सड़क भी खराब हालत में है। इसके कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। नाली की मरम्मत और सड़क की स्थिति में सुधार नहीं होने से स्थानीय लोगों को रोजाना समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत साफ-सफाई और जलभराव की समस्या पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। इसके बावजूद क्षेत्र में नाली की टूटी ढक्कन और सड़क की बदहाली लोगों के लिए चिंता का विषय बनी हुई है।

स्थानीय निवासी रोशन, दीपू, जगदीश, सुबोध, पिंटू, संजय, रिंकू देवी, मंजू देवी, शिव कुमारी, सविता, चंदन और मोनू सहित अन्य लोगों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि मौके का निरीक्षण कर नाली की ढक्कन लगवाई जाए, जलभराव की समस्या दूर की जाए और सड़क की मरम्मत कराई जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके और संभावित दुर्घटनाओं व बीमारियों के खतरे से बचाव हो सके।

Views: 30
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

सोनभद्र. महिलाओं और किशोरियों को सुरक्षा व अधिकारों के प्रति किया जागरूक

Next Post

घोरावल. लापता युवक के घर लौटने पर परिवार में छाई खुशी

Next Post

घोरावल. लापता युवक के घर लौटने पर परिवार में छाई खुशी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement