संवाददाता@विजय अग्रहरी….

घोरावल कोतवाली क्षेत्र में अलग अलग स्थानों से पुलिस ने बुधवार को पांच वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार वारंटियों में परसौना गांव निवासी विजय (35) पुत्र बहादुर और महाव गांव निवासी मजनू कोल (55) पुत्र सुक्कल शामिल हैं।

इसके अलावा अहरौरा गांव निवासी बसंतधारी (65) पुत्र राजकुमार, राजावली (55) पुत्र राजकरन तथा बबलू (40) पुत्र बसंतधारी को भी गिरफ्तार किया गया है।पुलिस ने पांचों वारंटियों को गिरफ्तार करने के बाद विधिक कार्रवाई पूरी की। इसके बाद सभी को माननीय न्यायालय के लिए रवाना कर दिया गया।

पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की जानकारी सामने आई है। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी घोरावल थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों के निवासी हैं।