मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…

राष्ट्रीय एकता दिवस परेड-2026 में प्रतिभाग करने के लिए सोनभद्र के एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, पीपरखाड़ की चार छात्राओं का चयन किया गया है। गुजरात में 31 अक्टूबर को आयोजित होने वाले इस राष्ट्रीय कार्यक्रम में छात्राएं अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। छात्राओं के चयन से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।

जिला समाज कल्याण कार्यालय, सोनभद्र द्वारा चयनित छात्राओं में कक्षा नौ की बिपाशा रानी, काजल, चंद्रकांता सिंह और ज्योति कुमारी शामिल हैं। इनके साथ विद्यालय की टीजीटी विज्ञान शिक्षिका श्रीमती रितु शर्मा एस्कॉर्ट शिक्षिका के रूप में जाएंगी।

विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सोनिया आनंद ने चयनित छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर के महत्वपूर्ण आयोजन में छात्राओं का चयन विद्यालय के लिए गर्व की बात है।

ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में राष्ट्रीय एकता, देशभक्ति, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता को मजबूत बनाते हैं। इससे उनमें आत्मविश्वास का भी विकास होता है।

प्रधानाचार्या ने छात्राओं को पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ परेड में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय परिवार ने चयनित छात्राओं एवं एस्कॉर्ट शिक्षिका को शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन की उम्मीद जताई।