• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. शेल्टर होम से सकुशल मिला 14 वर्षीय गुमशुदा बालक, परिजनों के चेहरे पर लौटी मुस्कान

JK Gupta by JK Gupta
October 28, 2026
in सोनभद्र
0

@जे0 के0.…..


— कोन पुलिस ने डाल्टनगंज से बरामद कर माता-पिता को सौंपा, सीसीटीवी और मुखबिरों की मदद से कई स्थानों पर की तलाश


Sonbhadra। थाना कोन पुलिस ने गुमशुदा बच्चों की बरामदगी के अभियान के तहत करीब दो माह से लापता 14 वर्षीय बालक को झारखंड के डाल्टनगंज स्थित बाल शेल्टर होम से सकुशल बरामद कर लिया। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद बालक को उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया गया। बेटे के सकुशल वापस मिलने पर परिजनों के चेहरे पर खुशी लौट आई।

पुलिस के अनुसार, ग्राम कचनरवा निवासी दिनेश शेरो ने 23 सितंबर 2026 को थाना कोन में सूचना दी थी कि उनका 14 वर्षीय पुत्र नवलेश कुमार 17 अगस्त को बिना बताए घर से चला गया है। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चल सका। सूचना पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर बालक की तलाश शुरू की।

प्रभारी निरीक्षक कोन अखिलेश कुमार मिश्र के नेतृत्व में गठित टीम ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों की मदद से विंढमगंज, दुद्धी, नगर ऊंटारी, गढ़वा, रोहतास और भभुआ समेत कई संभावित स्थानों पर तलाश की। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि बालक के हुलिये से मिलता-जुलता एक किशोर डाल्टनगंज स्थित बाल शेल्टर होम में मौजूद है।

सूचना पर पुलिस टीम तत्काल डाल्टनगंज पहुंची और बाल कल्याण समिति/शेल्टर होम में बालक को सकुशल बरामद कर लिया। पहचान एवं आवश्यक पूछताछ के बाद उसे कोन लाया गया। विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद बालक को माता-पिता के सुपुर्द कर दिया गया।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) मेविस टॉक और क्षेत्राधिकारी ओबरा प्रभात राय के पर्यवेक्षण में हुई इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्र, उपनिरीक्षक शिवनारायण यादव, कांस्टेबल रामभुवन कुशवाहा और कांस्टेबल साकेश सोमवंशी शामिल रहे।

Views: 60
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

सोनभद्र. भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने ‘सबसे ऊंचे सरदार’ विषय पर आयोजित की गोष्ठी, लौहपुरुष के योगदान को किया याद

Next Post

सोनभद्र. जनपद में 16 अभियुक्त जिला बदर, छह माह तक जिले में प्रवेश पर रोक

Next Post

सोनभद्र. जनपद में 16 अभियुक्त जिला बदर, छह माह तक जिले में प्रवेश पर रोक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement