• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. खेत में करंट प्रवाहित कर जंगली जानवर के शिकार का आरोप, युवक की मौत; तीन गिरफ्तार

JK Gupta by JK Gupta
October 28, 2026
in सोनभद्र
0

@जे0 के0……


Sonbhadra। जुगैल थाना क्षेत्र के चतरवार गांव में जंगली जानवर का शिकार करने के लिए खेत में करंट प्रवाहित कर लगाए गए नंगे तार की चपेट में आने से युवक की मौत के मामले में पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उनके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार, 25 अक्टूबर की रात करीब आठ बजे चतरवार टोला मकरवानी निवासी राजेश गुप्ता (20) पुत्र अर्जुन गुप्ता शौच के लिए खेत की ओर गया था। इसी दौरान वह खेत में जंगली जानवर के शिकार के लिए घरेलू उपयोग के जीआई तार में प्रवाहित विद्युत करंट की चपेट में आ गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल राजेश को परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक के पिता अर्जुन गुप्ता की तहरीर पर जुगैल थाने में मु0अ0सं0 134/2026 के तहत धारा 105 बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने मामले की जांच के बाद 27 अक्टूबर की रात करीब नौ बजे ग्राम चतरवार से तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों में जगरनाथ बैगा पुत्र बच्चालाल बैगा, रामधनी बैगा पुत्र धनपत और बिहारी बैगा पुत्र प्रगास, सभी निवासी ग्राम चतरवार टोला छिवलहवा, थाना जुगैल शामिल हैं। पुलिस ने तीनों को न्यायालय भेज दिया।

कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय मेविस टॉक और क्षेत्राधिकारी ओबरा प्रभात राय के पर्यवेक्षण में जुगैल पुलिस ने की।

Views: 50
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

चुर्क. चुर्क बाजार के वार्ड नंबर 4 में पानी की टंकी का शिलान्यास, पेयजल संकट दूर होने की जगी उम्मीद

Next Post

सोनभद्र. भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने ‘सबसे ऊंचे सरदार’ विषय पर आयोजित की गोष्ठी, लौहपुरुष के योगदान को किया याद

Next Post

सोनभद्र. भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने ‘सबसे ऊंचे सरदार’ विषय पर आयोजित की गोष्ठी, लौहपुरुष के योगदान को किया याद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement